×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मैं तो मनसुखा हूं’- प्रेमानंद महाराज से मिलकर बोले राजपाल यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

राजपाल यादव इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की.

Author
02 Dec 2025
( Updated: 11 Dec 2025
05:41 AM )
‘मैं तो मनसुखा हूं’- प्रेमानंद महाराज से मिलकर बोले राजपाल यादव, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Advertisement

फिल्मों में अपनी मजेदार एक्टिंग से दर्शकों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करने वाले एक्टर-कमीडियन राजपाल यादव संत प्रेमानंद महाराज को भी हंसाते दिखे.

राजपाल यादव ने की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात

राजपाल यादव इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की. वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर पोस्ट करते हुए उन्होंने फैंस को प्यारी सी झलक दिखाई.

Advertisement

प्रेमानंद महाराज से मिलकर क्या बोले राजपाल यादव

वृंदावन स्थित आश्रम पहुंचे राजपाल यादव महाराज जी के सामने हाथ जोड़े बैठे नजर आए. वीडियो में महाराज जब पूछते हैं कि कैसे हो? तो राजपाल ने हंसते हुए कहा, “महाराज जी, मैं तो आते वक्त बहुत कुछ बोलने की तैयारी करके आया था, लेकिन आपके सामने आते ही सब भूल गया. अब कुछ समझ नहीं आ रहा कि बोलूं!” यह सुनकर कमरे में मौजूद महाराज जी समेत सभी लोग खिलखिलाकर हंस पड़े.

राजपाल अपने अनोखे अंदाज में बोले, “महाराज जी, मुझे लगता है अभी द्वापर युग चल रहा है. भले ही ये पागलपन या गलतफहमी जैसा लगे, लेकिन मैं इसी में रहना चाहता हूं. कन्हैया भी हैं, सखा मंडल भी है और मैं… मैं तो उस मंडल का मनसुखा हूं! यहां सब ग्वाला हुए हैं और मुझे लगता है मनसुखा मैं ही था." महाराज जी ठहाके मारकर हंसते दिखे.

"बस नाम जपते रहो, राधे-राधे बोलते रहो”

Advertisement

यह बात सुनते ही प्रेमानंद जी महाराज मुस्कुराए और बड़े प्यार से बोले, “जरूर! जो पूरे देश-दुनिया के चेहरे पर हंसी लाता है, वह मनसुखा तो जरूर है. तुम बहुत अच्छा काम कर रहे हो. बस नाम जपते रहो, राधे-राधे बोलते रहो.”

कौन थे मनसुखा

बता दें, मनसुखा, भगवान श्रीकृष्ण के मित्र थे, जिन्हें मधुमंगल भी कहा जाता है. वह बालसखाओं में से एक थे.

इसके बाद राजपाल यादव, प्रेमानंद महाराज को दो मंत्र सुनाते हैं जो उन्हें पूरा याद है. महाराज जी भी उन्हें नामजप करने को कहते हैं. राजपाल यादव कहते हैं कि उनका जीवन धन्य हो गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें

फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट में लिख रहे हैं कि राजपाल की हंसी और महाराज जी का आशीर्वाद दोनों अनमोल हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें