×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'कितने साल के हो गए हो...', सपा सांसद राजीव राय को अमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाई, बातचीत में पूछे कई सवाल, यूपी की सियासत में मची खलबली

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की घोसीलोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने राजीव से उनकी उम्र के बारे में भी पूछा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

'कितने साल के हो गए हो...', सपा सांसद राजीव राय को अमित शाह ने दी जन्मदिन की बधाई, बातचीत में पूछे कई सवाल, यूपी की सियासत में मची खलबली
Advertisement

उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय को गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर जन्मदिन की बधाई दी है. इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. घोसी सांसद से बातचीत में अमित शाह ने उनकी उम्र के बारे में भी पूछा. सांसद के जन्मदिन पर रात 12 बजते ही लोग फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दे रहे हैं. इस दौरान उनके आवास पर केट काटा गया.  

घोसी सांसद को अमित शाह ने दी बधाई 

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय को फोन करके जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने राजीव से उनकी उम्र के बारे में भी पूछा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह सबसे पहले राजीव राय को जन्मदिन की बधाई देते हैं और फिर पूछते हैं कि आप कितने साल के हो गए? इस पर राजीव राय कहते हैं कि ऑफिशियली 56 साल के हो गए हैं, वैसे 53 साल का हूं. 

Advertisement

सोशल मीडिया पर यूजर ने लिए मजे 

गृह मंत्री अमित शाह की घोसी सांसद से हुई बातचीत की वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने टिप्पणी की है. इनमें एक यूजर ने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार में अकसर नेता चुनाव लड़ने के लिए अपनी उम्र बढ़वा लेते हैं. बता दें कि राजीव राय को सपा चीफ अखिलेश यादव ने भी फोन करके बधाई दी है. 

अमित शाह हर साल बधाई देते हैं - राजीव राय 

सपा सांसद राजीव राय ने बताया कि हर साल अमित शाह उन्हें फोन करके जन्मदिन की बधाई देते हैं. उनकी किसी के साथ कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है.

Advertisement

विदेश दौरे पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे राजीव राय 

आपको बता दें कि राजीव राय को पहलगाम हमले के बाद विदेश दौरे पर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में भी जगह दी गई थी. उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को हराया था. ओम प्रकाश राजभर कभी अखिलेश यादव के काफी करीबी हुआ करते थे. 

कौन हैं राजीव राय? 

राजीव राय बलिया जिले के सुरही गांव के रहने वाले हैं. उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई बलिया से ही पूरी की है. इसके बाद ग्रैजुएशन करने के लिए वह वाराणसी चले गए, जहां से उन्होंने फिजियोथेरेपी की पढ़ाई की. फिर ब्रॉल्सब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा घोसी सांसद राजीव राय को उनके जन्मदिन की बधाई देने के बाद उत्तर प्रदेश की सियासी हलचल तेज हो गई है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें