×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

भारत में पाकिस्तान के और कितने जासूस? ज्योति मल्होत्रा के बाद अब नूंह से एक और गुरदासपुर से 2 जासूस गिरफ्तार

हरियाणा पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क के खिलाफ इस वक़्त बड़ी कार्रवाई कर रही है. नूंह जिले से पुलिस ने एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है.

Author
19 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
07:11 PM )
भारत में पाकिस्तान के और कितने जासूस? ज्योति मल्होत्रा के बाद अब नूंह से एक और गुरदासपुर से 2 जासूस गिरफ्तार
Advertisement
भारत में पाकिस्तानी जासूसों के गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए हरियाणा पुलिस लगातार एक्शन में हैं. यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, ट्रैवल ब्लॉगर नवांकुर चौधरी के बाद नूंह जिले से पाकिस्तानी जासूस तारीफ को गिरफ्तार किया गया है. 

पुलिस ने तारीफ को किया गिरफ्तार 

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और ट्रैवल ब्लॉगर नवांकुर चौधरी के बाद अब हरियाणा पुलिस ने नूंह जिले से एक और पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है. तारीफ तावडू उपमंडल के गांव कांगरका का रहने वाला बताया जा रहा है. इसके पिता का नाम हनीफ बताया जा रहा है. 

तारीफ पर आरोप है कि तारीफ ने भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान उच्च आयोग को दी है. यह गिरफ्तारी दो दिन पहले राजाका गांव से अरमान की जासूसी के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद हुई है। 

तारीफ व्हाट्सएप के जरिए भारतीय सैन्य गतिविधियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्च आयोग में तैनात दो कर्मचारियों को उपलब्ध करा रहा था. मामले में नूह पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट, 1923 और देशद्रोह की धाराओं के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. 

हरियाणा पुलिस के सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिली कि तारीफ निवासी लंबे समय से भारतीय सेना और डिफेंस तैयारियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी दुश्मन देश पाकिस्तान में भेज रहा था. जो लोगों को पाकिस्तान जाने के लिए वीजा लगवाने के लिए बोलता था, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ और उसके मोबाइल को जब्त कर जांच करने पर संदिग्ध चैटिंग मिल सकती है. 

देश में लगातार गिरफ्तार हो रहे पाकिस्तानी जासूस 

देश में बीते दिनों ही यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और ट्रैवल ब्लॉगर नवांकुर चौधरी जैसे गद्दारों पर पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसा है. वहीं तारीफ को लेकर खबर है कि उसे हिरासत में लेने से पहले पुलिस टीम को सामने देख तारीफ ने अपने मोबाइल में कुछ चैटिंग को डिलीट करने का भी प्रयास किया था. 

जांच में सामने आया कि उसके मोबाइल में पाकिस्तानी व्हाट्सएप नंबर थे कुछ डाटा भी डिलीट पाया गया. उसके मोबाइल फोन की जांच में पाकिस्तानी नंबरों से चैट, फोटो, वीडियो और सैन्य गतिविधियों की तस्वीरें मिलीं, जो उसने पाकिस्तान के किसी नंबर पर भेजी थी. वह दो अलग अलग सिम कार्ड के जरिए पाकिस्तानी नंबरों से लगातार संपर्क में था. पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि पाकिस्तान उच्चायोग दिल्ली में स्थित कर्मचारी आसिफ बलोच को भारत देश की सैन्य गतिविधियां और खुफिया सूचनाओं को भेजता था.

इसके बदले में आसिफ बलोच समय-समय पर उन्हें रुपए देता था. दिल्ली दूतावास से आसिफ बलोच का तबादला होने के बाद दूसरे कर्मचारी जाफर से उनकी मुलाकात दिल्ली में हुई थी. जिस प्रकार से तारीफ, आसिफ बलोच को सैन्य गतिविधियों की गुप्त सूचनाओं दे रहा था, उसी प्रकार जाफर को भी सैन्य गतिविधियों की खुफिया जानकारियां दी.   इस बीच पंजाब के गुरदासपुर से भी 2 जासूस को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

क्या है ज्योति-प्रियंका का मामला 

जांच के दायरे में आई प्रियंका सेनापति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी सफ़ाई पेश की. प्रियंका ने कहा कि ज्योति सिर्फ मेरी एक यूट्यूब की दोस्त थी. मैं उसके किसी भी गलत काम से अनजान थी. अगर पता होता कि वह दुश्मन देश के लिए जासूसी कर रही है, तो मैं उससे कोई संपर्क नहीं रखती. प्रियंका ने आगे कहा कि मैं सिर्फ प्रोफेशनल कॉन्टेंट के जरिए उसे जानती थी. व्यक्तिगत तौर पर इस खबर से हैरान हूं. मैं जांच में पूरा सहयोग देने को तैयार हूं.

वहीं 120 से अधिक देश की यात्रा कर चुके नवांकुर चौधरी पर ज्योति के साथ मिलकर भारत में ISI के लिए जासूसी करने का आरोप है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें