×
जिस पर देशकरता है भरोसा

Bangladesh में खतरे में पड़े हिंदू तो High Court के Judge को आई Yogi के बयान की याद

Bangladesh में मारे जा रहे हिंदुओं को देख कर इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को आई योगी के बयान एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे की याद, कहा- नारे में दम तो है

Bangladesh में खतरे में पड़े हिंदू तो High Court के Judge को आई Yogi के बयान की याद
Advertisement

अब तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे इस्लामिक देशों में ही हिंदुओं को मारा-पीटा जाता था, लेकिन अब पड़ोसी देश बांग्लादेश भी हिंदुओं के लिए सुरक्षित नहीं रह गया है। प्रधानमंत्री शेख हसीना के सत्ता छोड़ने के बाद, यह देश हिंदुओं के लिए नरक बन चुका है, जहां खुलेआम हिंदुओं को मारा-पीटा जा रहा है और उनके मंदिरों को तोड़ा जा रहा है। बांग्लादेश में हिंदुओं की इस हालत को देखकर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज को भी भारत की चिंता सताने लगी है। इसीलिए उन्होंने हिंदुओं को ललकारते हुए कहा कि हिंदुस्तान को विश्वगुरु बनाने की इच्छा को मरने मत देना, नहीं तो भारत को तालिबान और बांग्लादेश बनने में देर नहीं लगेगी।

यह मौका था हिंदूवादी संगठन विश्व हिंदू परिषद के लीगल सेल द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम का, जहां 'वक्फ बोर्ड अधिनियम', 'धर्मान्तरण-कारण और निवारण' और 'समान नागरिक संहिता: एक संवैधानिक अनिवार्यता' जैसे विषयों पर चर्चा हो रही थी। इस कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव भी शामिल हुए थे। उन्होंने भारत के हिंदुओं को जगाते हुए बयान दिया कि इस देश को कोई विश्व गुरु बना सकता है तो वह सिर्फ हिंदू ही बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह इच्छा मरने मत देना, नहीं तो भारत भी बांग्लादेश और तालिबान बनने में देर नहीं लगेगा।

अफगानिस्तान और बांग्लादेश के हालातों का उदाहरण देते हुए जस्टिस शेखर कुमार यादव ने सीएम योगी के "एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे" के बयान की याद दिलाई और कहा कि इस नारे में निश्चित तौर पर दम है।

हाईकोर्ट के जज जस्टिस शेखर कुमार यादव ने सीएम योगी के नारे "एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे" को याद करते हुए कहा कि बंटने से ही देश गुलाम हुआ था, लेकिन अब बंटना नहीं है, एक रहेंगे तो ही हम सुरक्षित रहेंगे। यह नारा महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों में भी गूंजा था, जब खुद सीएम योगी ने चुनावी रैली में कहा था कि देश तब गुलाम हुआ था जब हिंदू बंटा था, बंटे थे तो कटे थे, अब बंटना नहीं है।

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति देखकर ही सीएम योगी ने "बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे" का नारा दिया था। उन्होंने बांग्लादेश में कट्टरपंथियों से लड़ रहे हिंदुओं के साहस की भी सराहना की और कहा था कि हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए।

Advertisement

एक तरफ जहां सीएम योगी लगातार बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए आवाज उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हाईकोर्ट के जज भी योगी के बयान को याद दिलाते हुए कह रहे हैं कि यह देश विश्व गुरु बन सकता है तो केवल हिंदू ही इसे बना सकते हैं। यह इच्छा मरने मत देना, नहीं तो भारत भी बांग्लादेश और तालिबान बनने में देर नहीं लगेगा।

इसके अलावा, कुछ दिन पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी हिंदुओं के लिए आवाज उठाई और कहा कि मोदी सरकार को बांग्लादेश से बातचीत करके वहां के हिंदुओं को भारत लाना चाहिए।बहरहाल, बांग्लादेश के हिंदुओं की स्थिति पर लगातार उठ रही मांग पर आपका क्या कहना है? क्या मोदी सरकार को रोहिंग्याओं और अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर वापस उनके देश भेज देना चाहिए और वहां के हिंदुओं को वापस हिंदुस्तान लाना चाहिए?

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें