×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हरिद्वार में बड़ा हादसा टला! काली मंदिर के पास पहाड़ी दरकी, रेलवे ट्रैक पर मलबा, रेल यातायात ठप

पी जीआरपी अरुणा भारती ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर गया है.फिलहाल जीआरपी, आरपीएफ, पुलिस और रेलवे का स्टाफ मौके पर मौजूद है और ट्रैक को खोलने का कार्य जारी है.

Author
08 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
07:47 AM )
हरिद्वार में बड़ा हादसा टला! काली मंदिर के पास पहाड़ी दरकी, रेलवे ट्रैक पर मलबा, रेल यातायात ठप
Advertisement

हरिद्वार के काली मंदिर के पास सोमवार सुबह उस वक्त एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मनसा देवी पहाड़ी का एक विशाल हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा.तेज रफ्तार से गिरे मिट्टी और चट्टानों के मलबे ने भीमगोड़ा रेलवे सुरंग के समीप रेलवे ट्रैक को पूरी तरह ढक लिया.

देहरादून–हरिद्वार मार्ग बाधित!

इस घटना के कारण देहरादून–हरिद्वार रेल मार्ग पूरी तरह ठप हो गया और क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement

हादसे में मलबे का दबाव इतना ज्यादा था कि रेलवे ट्रैक पर लगे लोहे के सुरक्षा जाल को भी भारी क्षति पहुंची.हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई.स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी स्थान पर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा टूटकर गिरा था.

मलबा हटाने का कार्य जारी 

सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस, आरपीएफ, सिविल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई.भारी मशीनरी की मदद से मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है.ट्रैक को दुरुस्त करने और रेल यातायात बहाल करने में 8 से 10 घंटे का समय लग सकता है.

Advertisement

प्रशासन का कहना है कि प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द ट्रैक को चालू करने का प्रयास किया जा रहा है.

काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर गिरा मलबा 

एसपी जीआरपी अरुणा भारती ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि सुबह करीब 6.30 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि काली मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर मलबा गिर गया है.फिलहाल जीआरपी, आरपीएफ, पुलिस और रेलवे का स्टाफ मौके पर मौजूद है और ट्रैक को खोलने का कार्य जारी है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने आगे बताया कि सुबह देहरादून से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन और एक पैसेंजर ट्रेन को रोक दिया गया है.इसके अलावा कई अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है.फिलहाल सभी ट्रेनों को अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया गया है, ताकि ट्रैक से मलबा पूरी तरह हटाया जा सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें