×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब ब्लैक में नहीं मिलेंगे रेल टिकट… सरकार का बड़ा कदम 3 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध आईडी को किया ब्लॉक

ट्रेन टिकट की बुकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने 3 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध आईडी को निष्क्रिय किया है. इनमें वो ID शामिल हैं जिनके जरिए टिकट ब्लैक किए जाते हैं.

Author
13 Feb 2026
( Updated: 13 Feb 2026
01:38 PM )
अब ब्लैक में नहीं मिलेंगे रेल टिकट… सरकार का बड़ा कदम 3 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध आईडी को किया ब्लॉक
Advertisement

आप तत्काल टिकट बुक करते हैं और पूरा प्रोसेस फॉलो करने के बाद भी आपका टिकट नहीं बन पाता. या तो लास्ट टाइम में सर्वर ठप या फिर पहले ही उस टिकट को कोई और उड़ा ले जाता है. अब इसे रोकने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. ट्रेन टिकट की बुकिंग में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने 3 करोड़ से ज्यादा संदिग्ध आईडी को निष्क्रिय किया है. 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में इस बड़े कदम की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि आधार-आधारित प्रमाणीकरण, बहुस्तरीय साइबर सुरक्षा और धोखाधड़ी-रोधी उपायों के कारण 2025 में ट्रेन टिकट बुकिंग में 3.03 करोड़ संदिग्ध यूजर्स आईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है. जिससे रियल यूजर्स के लिए निर्बाध बुकिंग सुनिश्चित हुई है.  

शिकायतों पर लिया संज्ञान 

राज्यसभा में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के ई-टिकट सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए छह महीनों में (दिसंबर 2025) तक 6,043 करोड़ मैलिशियस बॉट रिक्वेस्ट को ब्लॉक किया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा, नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर 3.99 लाख संदिग्ध बुकिंग से संबंधित 376 शिकायतें दर्ज की गई हैं और 2025 में 12,819 संदिग्ध ईमेल डोमेन को ब्लॉक किया गया है. 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, तत्काल टिकट बुकिंग में दुरुपयोग को रोकने और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन तत्काल टिकट बुकिंग हेतु आधार आधारित वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) सत्यापन शुरू किया गया है. आधार प्रमाणीकरण से यूजर्स की पहचान का तुरंत सत्यापन हो जाता है, जो तत्काल टिकट बुकिंग की समयबद्ध प्रकृति को देखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण है. 

Advertisement

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा, ‘कई एप्लिकेशन-स्तरीय सुरक्षा नियंत्रण लागू किए गए हैं, जिनमें स्क्रिप्टिंग, ब्रूट-फोर्स अटैक और डीडीओएस (डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विस) हमलों से बचने के लिए कई स्तरों पर तैनात सीएपीटीसीएचए (कंप्यूटर और मनुष्यों को अलग करने के लिए पूरी तरह से स्वचालित सार्वजनिक ट्यूरिंग परीक्षण) सिस्टम शामिल है.’

पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए तकनीक की मदद 

उन्होंने आगे बताया कि एप्लिकेशन सुरक्षा संबंधी कमजोरियों से निपटने के लिए ओडब्ल्यूएएसपी (ओपन वेब एप्लिकेशन सिक्योरिटी प्रोजेक्ट) के तहत कई सुरक्षा उपाय भी लागू किए गए हैं. इसके अलावा, सिस्टम के प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए, भारतीय रेलवे ने स्टैटिक कंटेंट को ऑफलोड करने और इंटरनेट टिकट बुकिंग वेबसाइट सिस्टम पर डायरेक्ट ट्रैफिक को कम करने के लिए कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क (सीडीएन) लागू किया है।

यह भी पढ़ें

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि एकेएएमएआई जैसे एंटी-बॉट समाधानों का उपयोग अवैध उपयोगकर्ताओं को फिल्टर करने के लिए किया जाता है, जिससे इंटरनेट टिकट बुकिंग वेबसाइट प्रणाली पर दुर्भावनापूर्ण/संदिग्ध प्रयासों को कम करने में मदद मिलती है और वास्तविक यात्रियों के लिए सुगम बुकिंग सुनिश्चित होती है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें