×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

खुशखबरी! ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, जानें टाइमिंग, रूट समेत पूरी डिटेल

ग्वालियर से बेंगलुरु…बेंगलुरु से ग्वालियर की यात्रा को सुगम बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने एक और कदम उठाया है और लंबी दूरी की यात्रा के लिए मध्य प्रदेश से दक्षिण भारत के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी को सशक्त किया है और ग्वालियर–SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन चलाई है.

Author
27 Jun 2025
( Updated: 11 Dec 2025
01:12 AM )
खुशखबरी! ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू, जानें टाइमिंग, रूट समेत पूरी डिटेल
Advertisement

मध्य प्रदेश से कर्नाटक के बीच चलने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. भारतीय रेलवे ने ग्वालियर से बेंगलुरु के बीच एक नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की है. यह ट्रेन अपने रूट पर कई प्रमुख स्टेशनों पर रूकेगी.

केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने ग्वालियर से बेंगलुरु के लिए शुरू की गई नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया. इस दौरान रेल मंत्री ने रेल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मध्य प्रदेश की जनता को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि ये ट्रेन ग्वालियर, गुना, भोपाल सहित मध्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के यात्रियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होने जा रही है. दरअसल, इन स्टेशनों से बड़ी संख्या में लोग बेंगलुरु की यात्रा करते हैं.

मध्य प्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति
अपने संबोधन के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में रेलवे के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति हुई है. एक दशक पहले जहाँ राज्य को ₹600 करोड़ के आसपास रेल बजट प्राप्त होता था, वहीं अब ₹14,745 करोड़ का रेल बजट आवंटित किया गया है. मध्य प्रदेश में 100 फीसदी रेल इलेक्ट्रिफिकेशन पूरा किया जा चुका है. बीते 11 सालों में मध्य प्रदेश में 2,651 किलोमीटर नई रेल पटरियां बिछाई गई हैं. राज्य में 80 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है, जिनमें ग्वालियर स्टेशन का विकास विशेष वास्तुकला के साथ किया जा रहा है.

रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि ग्वालियर और आगरा के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है. साथ ही, मध्य प्रदेश में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है. उन्होंने कहा कि बीते एक साल में राज्य में ₹24,000 करोड़ की रेल परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जो मध्य प्रदेश के रेल मानचित्र को पूरी तरह बदल देंगी.

Advertisement

सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि उज्जैन स्टेशन के पुनर्विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार है. स्टेशन पर कार्य सिंहस्थ आयोजन के बाद आरंभ किया जाएगा, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उज्जैन के साथ ही इंदौर सहित आसपास के अन्य स्टेशनों पर भी कार्य तेजी से चल रहा है.

ग्वालियर–बेंगलुरु एक्सप्रेस का रूट और समय
गाड़ी संख्या 11086 ग्वालियर–बेंगलुरु एक्सप्रेस हर शुक्रवार को दोपहर 15:00 बजे ग्वालियर से प्रस्थान करेगी और नागपुर, काचेगुड़ा, धर्मावरम होते हुए रविवार सुबह 07:35 बजे सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु पहुंचेगी.

ये होंगे बेंगलुरु–ग्वालियर एक्सप्रेस के स्टॉपेज
वापसी में, गाड़ी संख्या 11085 हर रविवार को शाम 15:50 बजे बेंगलुरु से रवाना होकर मंगलवार को सुबह 10:25 बजे ग्वालियर पहुंचेगी. यह गाड़ी शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, बीना, भोपाल, बैतूल, नागपुर, सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्लारशाह, सिरपुर कागजनगर, काजीपेट, काचेगुड़ा, महबूबनगर, गडवाल, कुरनूल सिटी, ढोन, अनंतपुर, धर्मावरम, हिंदूपुर और येलहांका स्टेशनों पर रुकेगी.

कैसे होंगे कोच
इस साप्ताहिक ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच होंगे, जिनमें चार सेकंड सिटिंग, चार AC 3-tier, 3E और AC 2-tier कोच शामिल हैं. इसके अलाव स्लीपर कोच भी होंगे.

यह भी पढ़ें

इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव, केंद्रीय संचार तथा उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा रेलवे के अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें