×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'जब बुलडोजर एक्शन हो तो चिल्लाना मत', कोडीन मामले पर CM योगी ने सपा को ललकारा, जानें किन्हें कहा 'देश के दो नमूने'

कोडीन कफ सिरप मामले पर बवाल काटने वाले विपक्ष को सीएम योगी ने जोरदार तरीके से घेरा है. उन्होंने दो टूक कहा कि अपराधी कोई भी हो, बचेगा नहीं, बुलडोजर एक्शन की भी तैयारी हो रही है, फिर चिल्लाना मत. सीएम ने अखिलेश-राहुल का बिना नाम लिए कहा कि देश में दो नमूने हैं, जब कोई चर्चा होती है तो वह देश छोड़कर भाग जाते हैं.

Author
22 Dec 2025
( Updated: 22 Dec 2025
08:30 AM )
'जब बुलडोजर एक्शन हो तो चिल्लाना मत', कोडीन मामले पर CM योगी ने सपा को ललकारा, जानें किन्हें कहा 'देश के दो नमूने'
CM Yogi (File Photo)
Advertisement

कोडीन कफ सिरप मामले को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष को जोरदार तरीके से घेरा और सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाइयों से पूरे सदन को अवगत कराया. उन्होंने इस दौरान कहा कि कोडीन से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में दो टूक कहा कि कोडीन कफ सिरप के अवैध डायवर्जन में संलिप्त कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा. मुख्यमंत्री ने सपा को भी आईना दिखाते हुए कहा कि यूपी के जो सबसे बड़े होलसेलर हैं, उन्हें 2016 में समाजवादी पार्टी ने लाइसेंस जारी किया था.

CM योगी ने इस दौरान कोडीन मामले पर सदन और सड़क पर हल्ला काट रहे विपक्ष के सवालों का चुन-चुनकर जवाब दिया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवा-हवाई बातें कर रहे विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि एक भी नाम बताएं, जिस पर विपक्षी दल के सदस्यों की बोलती बंद हो गई. मुख्यमंत्री ने बिना नाम लिए राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी तंज कसा. CM योगी ने कहा, "देश के अंदर दो नमूने हैं. एक दिल्ली में बैठता है और दूसरा लखनऊ में. जब भी देश में कोई बात होती है, तो वे तुरंत देश छोड़कर भाग जाते हैं, और मुझे लगता है कि आपके 'बबुआ' के साथ भी ऐसा ही हो रहा है. वह भी फिर से इंग्लैंड घूमने चला जाएगा, और आप लोग यहां चिल्लाते रहेंगे."

‘चोर की दाढ़ी में तिनका’, सपा को दिखाया गया आईना!

Advertisement

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सदन में कोडीन कफ सिरप मामले में सरकार का पक्ष जोरदार तरीके से रखा और सपा के नेताओं को खूब धोया. उन्होंने सवालिया अंदाज में कहा कि प्रश्न क्या है और मुद्दे क्या उठाए जा रहे हैं. माननीय सदस्यों को अध्ययन करके आना चाहिए और सदन की गरिमा का ध्यान रखना चाहिए. नेता विरोधी दल ने सदन की कार्रवाई होते ही इस मुद्दे को उठाया, इसलिए मुझे खड़ा होना पड़ा. सीएम ने कहावत ‘चोर की दाढ़ी में तिनका’ का जिक्र कर समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया. सीएम ने सदन में साफ किया कि कोडीन कफ सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है. इस मामले में एनडीपीएस के अंतर्गत कार्रवाई होगी, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले को कोर्ट में लड़ा और जीता है.

नेता प्रतिपक्ष से झूठ बुलवा रहे हैं सपाई

सीएम ने इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि इस उम्र में व्यक्ति सच बोलने का आदी होता है, लेकिन समाजवादी इस उम्र में भी उनसे झूठ बुलवा रहे हैं. समाजवादियों को ऐसा नहीं करना चाहिए और उन्हें भी सच बोलने का आदी होना चाहिए. उन्होंने लंबे समय तक स्पीकर के रूप में सदन को आगे बढ़ाया है.

सपा राज में जारी हुआ था सबसे बड़े होलसेलर को लाइसेंस: CM योगी

सीएम योगी ने सदन में कहा कि उत्तर प्रदेश में यूपी के सबसे बड़े होलसेलर को एसटीएफ ने पकड़ा था. 2016 में समाजवादी पार्टी ने उसे लाइसेंस जारी किया था. सीएम ने सदन में साफ किया कि कोडीन कफ सिरप से यूपी में एक भी मौत नहीं हुई है. इस मामले में एनडीपीएस के अंतर्गत कार्रवाई होगी, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस मामले को कोर्ट में लड़ा और जीता है.

Advertisement

'देश में दो नमूने'

सीएम ने कहा कि देश में दो नमूने हैं. एक दिल्ली और दूसरा लखनऊ में बैठता है. जब देश में कोई चर्चा होती है तो वह देश छोड़कर भाग जाते हैं. यही आपके बबुआ के साथ भी हो रहा है. आप चिल्लाते रहेंगे और बबुआ सैर-सपाटे के लिए इंग्लैंड चले जाएंगे.

यूपी में नहीं कोडीन कफ सिरप से कोई मौत!

सीएम ने फिर स्पष्ट किया कि कोडीन कफ सिरप (नकली दवा) के कारण मौत की कोई भी बात शासन के संज्ञान में नहीं आई है. समय-समय पर एफएसडीए विभाग लगातार छापेमारी व कार्रवाई करता है. कंपनियों में भी इस प्रकार की कार्रवाई होती है. यूपी में कोडीन कफ सिरप के केवल स्टॉकिस्ट और होलसेलर हैं. इसका यहां प्रोडक्शन नहीं होता. इसका प्रोडक्शन मध्य प्रदेश, हिमाचल और अन्य राज्यों में होता है. मौत के जो प्रकरण आए हैं, वे भी अन्य राज्यों के हैं. ऐसे प्रकरण तमिलनाडु में बने सिरप के कारण आए हैं. यह पूरा प्रकरण इललीगल डायवर्जन का है. इसके माध्यम से होलसेलर (सहारनपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी) ने इसे उन देशों और राज्यों में पहुंचाया है, जहां मद्य निषेध है. वहां नशे के आदी लोगों को इसे लेने की आदत है. वहां इसका दुरुपयोग किया गया है.

सपा का नहीं कोई पढ़ाई-लिखाई से कोई वास्ता: CM योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चे हों या एडल्ट, बिना चिकित्सीय परामर्श के कोई भी इसका सेवन नहीं कर सकता. खांसी होने पर हर कोई कफ सिरप लेता है, लेकिन चिकित्सीय परामर्श से. उस पर यह अंकित भी होता है, लेकिन समाजवादी पार्टी के लोगों का पढ़ाई-लिखाई से कोई वास्ता नहीं है, इसलिए आप लोग ऐसी बातें करते हैं.

Advertisement

अवैध लेन-देन में सामने आया लोहिया वाहिनी के लोगों का नाम!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की कार्रवाई की जानकारी भी सदन में रखी. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 79 अभियोग दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें 225 अभियुक्त नामजद हैं. 78 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और 134 फर्मों पर छापेमारी की कार्रवाई हुई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की गहराई में जाएंगे तो बार-बार यही तथ्य सामने आता है कि कहीं न कहीं समाजवादी पार्टी से जुड़ा कोई नेता या व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया जाता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by NMF NEWS OFFICIAL (@nmfnewsofficial)

Advertisement

जब बोले CM योगी कि बुलडोजर कार्रवाई करेंगे, चिल्लाइएगा नहीं!

अवैध लेन-देन भी लोहिया वाहिनी के एक पदाधिकारी के खाते के माध्यम से हुआ है. एसटीएफ पूरे प्रकरण की जांच कर रही है. उन्होंने बताया कि कोर्ट ने इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा चलाने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने इस लड़ाई को पूरी मजबूती से लड़ा है और इसमें सफलता भी प्राप्त की है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में कोई भी अपराधी बच नहीं पाएगा. सीएम ने बुलडोजर एक्शन को लेकर समाजवादी पार्टी पर तंज कसा. कहा कि चिंता मत कीजिए, समय आने पर बुलडोजर एक्शन की पूरी तैयारी रहेगी, उस समय चिल्लाइएगा नहीं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें