×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘अपमान के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए’ तमिलनाडु BJP चीफ को एक्ट्रेस तृषा ने लगाई फटकार, विजय संग नाम जोड़ा तो भड़कीं

तमिलनाडु BJP के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन की एक्टर और TVK चीफ पर की गई विवादित टिप्पणी का मामला गर्मा गया है. अपना नाम घसीटे जाने पर एक्ट्रेस तृषा ने नागेंद्रन को खरी-खरी सुनाई है.

Author
16 Feb 2026
( Updated: 16 Feb 2026
12:21 PM )
‘अपमान के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए’ तमिलनाडु BJP चीफ को एक्ट्रेस तृषा ने लगाई फटकार, विजय संग नाम जोड़ा तो भड़कीं
Advertisement

तमिलनाडु चुनाव से पहले प्रदेश BJP अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन (Nainar Nagendran) के एक बयान से माहौल गर्मा गया. बयान जिसके केंद्र में तो अभिनेता और TVK चीफ थलपति विजय थे, लेकिन निशाना बनाया गया एक एक्ट्रेस को, जिनका राजनीति से कोई लेना देना नहीं. BJP चीफ नागेंद्रन ने पॉलिटिशियन विजय को लेकर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha krishnan) को भी घसीट दिया. अब इस मामले पर तृषा ने चुप्पी तोड़ते हुए नागेंद्रन को तगड़ा जवाब दिया है. 

तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने एक रैली के बाद कहा था कि विजय को राजनीति में सफल होने के लिए पहले अभिनेत्री तृशा से बाहर आना चाहिए और अपने परिवार पर ध्यान देना चाहिए. इस टिप्पणी को लेकर हंगामा मचा हुआ है और अब इस पूरे विवाद पर खुद तृषा ने सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

एक्ट्रेस तृषा कृष्णन ने तमिलनाडु BJP अध्यक्ष को दिया जवाब

तृषा कृष्णन ने कहा ‘किसी भी तरह के अपमान को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और उसका विरोध जरूरी है.’ इस पूरे मामले में त्रिशा ने अपनी बात वकील के जरिए रखी, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वकील की एक आधिकारिक सूचना साझा की. 

Advertisement

अभिनेत्री के वकील नित्येश नटराज ने जारी बयान में कहा, 'मेरी मुवक्किल त्रिशा को यह उम्मीद नहीं थी कि राज्य की राजनीति में एक ऊंचे पद पर बैठे व्यक्ति की ओर से इस तरह की आपत्तिजनक और असंवेदनशील टिप्पणी की जाएगी. तृषा न तो किसी राजनीतिक दल से जुड़ी हैं और न ही भविष्य में राजनीति में आने का उनका कोई इरादा है. उन्होंने पहले भी कई बार यह बात कही है कि राजनीति के मामले में वह पूरी तरह न्यूट्रल रहती हैं और किसी भी पार्टी या विचारधारा का समर्थन नहीं करतीं.’

‘तृषा का नाम न घसीटें’

वकील ने कहा, तृषा सिर्फ अपने काम से पहचानी जाना चाहती हैं न कि किसी पॉलिटिकल अलायंस से. पर्सनल लाइफ को कभी भी किसी पब्लिक बातचीत विषय नहीं बनाना चाहिए. साथ ही ये उम्मीद की जाती है कि ऊंचे ओहदे पर बैठे लोग पब्लिक में बात करते वक्त बैलेंस और जिम्मेदारी रखें. तृषा का नाम ऐसे मामलों में न लाएं. उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है. रिक्वेस्ट है कि मेरी क्लाइंट का नाम उन मामलों में न घसीटा जाए जो उनसे रिलेटेड नहीं हैं.

Advertisement

वकील नित्येश नटराज ने कहा, 'सार्वजनिक मंचों पर बोलते समय खासकर नेताओं को समझना चाहिए कि उनके शब्दों का असर सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि व्यक्तिगत जीवन पर भी पड़ता है.’

तमिलनाडु BJP अध्यक्ष को मांगनी पड़ी माफी 

अपनी और पार्टी की किरकिरी होने के बाद तमिलनाडु BJP चीफ नैनार नागेंद्रन ने माफी मांग ली. उन्होंने कहा, 'ये बयान गलती से दिया गया था. ऑल इंडिया महिला विंग की चीफ वनथी श्रीनिवासन और अन्नामलाई ने मुझसे इस मामले पर बात की है. अगर मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे दिल से अफसोस है.'

विजय और तृषा कृष्णन ने इन फिल्मों में किया काम 

Advertisement

थलपति विजय और तृषा कृष्णन ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. दोनों ऑनस्क्रीन अच्छी केमिस्ट्री शेयर करते हैं. विजय और तृषा ने साथ में घिल्ली, कुरुवी, थिरुपाची, आथि और लियो जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है.

क्या था BJP चीफ नागेंद्रन का पूरा बयान? 

यह भी पढ़ें

BJP तमिलनाडु चीफ नैनार नागेंद्रन ने विजय को जवाब देते हुए अपने बयान में कहा था- ‘जो अपनी छत पर नहीं चढ़ सकता वो स्वर्ग जाने के सपने देख रहा है. बेचारा, बिल्कुल एक्सपीरियंस नहीं है उसे. पहले उसे अपने घर से बाहर निकलना होगा. उसे तृषा के घर से बाहर निकलना होगा तब कुछ हो सकता है.’ उनके इस बयान का DMK समेत अन्य पार्टियों ने भी अपमानजनक बताया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें