×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली में नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से एक चौकाने वाला मामला सामने आ रहा है यहाँ नवरात्रि में कुट्टू का आटा खाने के बाद 150-200 लोग बीमार हो गए. उन्हें उल्टी और बेचैनी की शिकायत हुई, लेकिन सभी की हालत स्थिर है. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की.

Author
23 Sep 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:25 AM )
दिल्ली में नवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टरों ने क्या कहा
Advertisement

दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले से नवरात्रि के पवित्र अवसर पर एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने के बाद करीब 150-200 लोगों की तबीयत बिगड़ गई.

कहां से आए मामले?

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन को मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे इस घटना की जानकारी मिली. प्रभावित लोग जहांगीरपुरी, महेंद्रा पार्क, समयपुर, भलस्वा डेयरी, लाल बाग और स्वरूप नगर जैसे इलाकों से हैं.

Advertisement

सभी बीमार लोगो को अस्पताल में किया भर्ती

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि कई लोग कुट्टू का आटा खाने के बाद उल्टी और बेचैनी की शिकायत कर रहे हैं. तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल से संपर्क किया.

क्या बोले डॉक्टर 

Advertisement

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशेश यादव ने बताया कि ' करीब 150-200 लोग इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे. सभी को उल्टी और बेचैनी की शिकायत थी. मरीजों की हालत पूरी तरह स्थिर है. किसी को भी भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी. कोई भी केस गंभीर नहीं है'.

खाद्य विभाग को दी मामले की जानकारी

स्थानीय दुकानदारों और वेंडरों को सतर्क किया गया. बीट स्टाफ और पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी जा रही है. खाद्य विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई है ताकि जांच की जा सके.

Advertisement

व्रत में लोग क्यों खाते है कुट्टू का आटा

यह भी पढ़ें

नवरात्रि में व्रत रखने वाले लोग सामान्य अनाज की जगह कुट्टू के आटे का सेवन करते हैं. इससे बनी पूड़ी, पराठे और हलवा व्रत में खासतौर पर खाए जाते हैं. कुट्टू का आटा हल्का, पौष्टिक और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें