×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दुनिया को फिर डराने लगा कोरोना वायरस! एक हफ्ते में 30 गुना बढ़े केस, थाईलैंड में 19 मौतें

कोरोना वायरस जिसनें पूरी दुनिया को अपने चपेट में लिया था, साल 2020 से 2022 तक पूरी दुनिया इसके प्रकोप से तबाह हुआ, जिसमें लाखों लोगों की जान चली गई. अब खबर है कि चीन, हांगकांग, थाईलैंड में एक बार फिर से इसने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है.

Author
19 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
03:12 AM )
दुनिया को फिर डराने लगा कोरोना वायरस! एक हफ्ते में 30 गुना बढ़े केस, थाईलैंड में 19 मौतें
Advertisement
हांगकांग में पिछले 10 हफ्तों में हर वीक कोविड केस 30 गुना अधिक बढ़ गए हैं. लेकिन ये सिर्फ हांगकांग तक सीमित नहीं है. इसके अलावा सिंगापुर में भी एक हफ्ते में करीब 30 फीसदी केस बढ़े हैं. चीन और थाईलैंड से भी कोविड के बढ़ते मामलों की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. थाईलैंड में कमजोर इम्युनिटी वालों को वैक्सीन की एक और डोज लेने की सलाह दी गई है.

हांगकांग में लगातार बढ़ रहे केस 

हांगकांग में एक हफ्ते में कुल 1,042 कोविड केस रिपोर्ट सामने आए हैं. उससे पिछले हफ्ते ये आंकड़ा 972 था. मार्च की शुरुआत में यहां हफ्ते के सिर्फ 33 केस थे. यानी मार्च से लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं.

सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि यहां पॉजिटिविटी रेट लगातार बढ़ रही है. 1 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 0.31% थी. ये 5 अप्रैल तक 5.09% हो गई और 10 मई को खत्म हुए हफ्ते में बढ़कर 13.66% तक पहुंच गई.

हांगकांग सरकार ने लोगों से साफ तौर पर कहा है कि सभी लोग खुद को सुरक्षित रखने के लिए पर्सनल और आस-पास की सफाई का ध्यान रखें. ताकि खुद को और दूसरों को कोविड से बचाया जा सके.

कोविड केस बढ़ने के बाद हांगकांग सरकार ने खासतौर पर जिन्हें पहले से कोई बीमारी है या जिनकी इम्युनिटी कमजोर है, ऐसे हाई-रिस्क लोगों को सलाह दी है कि वे पिछली डोज़ या संक्रमण के कम से कम 6 महीने बाद एक और कोविड वैक्सीन की डोज जरूर लें. चाहे उन्होंने पहले कितनी भी डोज क्यों न ली हों.

सिंगापुर-थाईलैंड में भी बढ़े केस 

सिंगापुर में कोविड केस 27 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में 11,100 थे, जो 3 मई के हफ्ते में बढ़कर 14,200 हो गए. यानी एक हफ्ते में करीब 30% का उछाल. अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी रोज औसतन 102 से बढ़कर 133 हो गई है. ये आंकड़े सिंगापुर सरकार के हैं. इस वक्त सिंगापुर में जो कोविड वेरिएंट सबसे अधिक फैल रहे हैं, वो हैं LF.7 और NB.1.8. दोनों JN.1 वेरिएंट की ही अगली पीढ़ी हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि JN.1 वेरिएंट ही मौजूदा कोविड वैक्सीन बनाने में इस्तेमाल हुआ था. इसके अलावा थाईलैंड में भी हाल ही में छुट्टियों के बाद कोविड केस तेजी से बढ़े हैं. इस साल अब तक वहां 71,067 केस और 19 मौतें रिपोर्ट की जा चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें