×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं...', पुंछ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मिलने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने स्कूली बच्चों से लेकर पीड़ित परिवार के लोगी से मुलाकात कर उनके मनोबल को बढ़ाया. राहुल गांधी ने कहा यह बहुत बड़ी त्रासदी है. इसमें कई लोग मारे गए. बड़े पैमाने पर संसाधनों को भी नुकसान पहुंचा है. हमने लोगों से मुलाकात की. उनका दुख-दर्द जाना. हमने लोगों की समस्या को समझने की कोशिश की.

'आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं...', पुंछ पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात
Advertisement
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तानी गोलीबारी से प्रभावित लोगों से मिलने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे. कांग्रेस नेता ने पीड़ित परिजनों को आश्वस्त किया कि इस मुश्किल समय में वो उनके साथ हैं. स्कूली बच्चों से भी राहुल मिले और हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वो उनसे बहुत प्यार करते हैं.

राहुल गांधी ने कहा यह बहुत बड़ी त्रासदी है. इसमें कई लोग मारे गए. बड़े पैमाने पर संसाधनों को भी नुकसान पहुंचा है. हमने लोगों से मुलाकात की. उनका दुख-दर्द जाना.  हमने लोगों की समस्या को समझने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि मुलाकात के दौरान लोगों ने मुझे अपनी कुछ समस्याएं बताईं और मुझसे आग्रह किया कि इसे मैं राष्ट्रीय स्तर पर उठाऊं. मैं निश्चित तौर पर इसे राष्ट्रीय स्तर पर उठाऊंगा और मेरी कोशिश रहेगी कि इन लोगों की समस्या का समाधान किया जाए.

स्कूली बच्चों से राहुल गांधी ने की बातचीत 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुंछ के एक स्कूल भी पहुंचे. यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से बात करते हुए कहा " आप लोग घबराइए मत. इस मुश्किल वक्त में मैं आपके साथ खड़ा हूं. मैं आप लोगों से बहुत प्यार करता हूं. आप लोगों को टेंशन लेने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है. आप लोग इस मुश्किल घड़ी से बाहर निकलने के लिए मन लगाकर पढ़ें और खूब दोस्त बनाएं मैं आप सभी लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा.”

पुंछ में, उन्होंने 12 वर्षीय जुड़वा भाई-बहनों, जोया और जैन के माता-पिता से मुलाकात की. दोनों बच्चों की पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में जान चली गई थी. विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य "पाकिस्तानी आक्रमण के पीड़ितों के साथ खड़ा होना" और चल रही शत्रुता की मानवीय कीमत को उजागर करना था. इसके अलावा, राहुल गांधी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में क्षतिग्रस्त हुए धार्मिक स्थलों का भी दौरा किया और लोगों से बातचीत की.

गुरुद्वारे पहुंचे राहुल गांधी 

राहुल गांधी ने पुंछ में 'सिंह सभा गुरुद्वारा' भी पहुंचे. पाकिस्तान की ओर से हुए कायराना हमले में गुरुद्वारे में हुए नुकसान का कांग्रेस नेता ने मुआयना करते हुए गुरुद्वारा समिति के लोगों से बातचीत भी की. इसके अलावा पाकिस्तानी की गोलीबारी में घायल हुए पीड़ित परिवार के मुलाकात भी की. इस दौरान एक स्थानीय नागरिक ने राहुल गांधी से कहा "हमारे 17 लोग शहीद हुए हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मिनट के भाषण में पुंछ का नाम तक नहीं लिया. हमारी उम्मीद राहुल गांधी जी हैं और हमें यकीन है कि वे हमारे लिए आवाज बुलंद करेंगे"

बता दें कि राहुल गांधी की पहलगाम हमले के बाद यह दूसरी जम्मू यात्रा थी. इससे पहले वह 25 अप्रैल को श्रीनगर यात्रा पर गए थे, जहां उन्होंने आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर हाल-चाल जाना था. इसके अलावा राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत अन्य नेताओं से बातचीत कर राज्य के हालात की जानकारी ली थी. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें