×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब आधार कार्ड को नहीं माना जाएगा जन्म का प्रमाण पत्र

UP Aadhaar Card New Rules: आधार कार्ड में जो जन्मतिथि लिखी होती है, उसे अब आधिकारिक तौर पर नहीं माना जाएगा. सरकारी कामकाज और पहचान संबंधी प्रक्रिया में हमेशा मान्य दस्तावेजों का इस्तेमाल करें. यह कदम गलत जानकारी या झूठी जन्मतिथि की संभावना को रोकने के लिए उठाया गया है.

Author
28 Nov 2025
( Updated: 10 Dec 2025
09:51 PM )
योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब आधार कार्ड को नहीं माना जाएगा जन्म का प्रमाण पत्र
Image Source: Social Media
Advertisement

Aadhaar Card: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है. इस आदेश के अनुसार अब आधार कार्ड को जन्मतिथि (Date of Birth) प्रमाण पत्र के रूप में नहीं माना जाएगा. इसका मतलब यह है कि सरकारी नौकरी, पेंशन, छात्रवृत्ति, लाइसेंस या किसी भी सरकारी योजना के लिए आधार कार्ड में लिखी जन्मतिथि को अब आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा.

UIDAI की सिफारिश के बाद लिया गया फैसला


सरकार का यह फैसला UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर लिया गया है. UIDAI ने स्पष्ट किया है कि आधार में दर्ज जन्मतिथि हमेशा सही नहीं होती, क्योंकि इसे आधार बनवाते समय किसी प्रमाणित दस्तावेज से जांचना जरूरी नहीं होता. कई बार लोग अपनी जन्मतिथि स्वयं घोषित (self-declared) कर देते हैं.  इसलिए इसे जन्म प्रमाण पत्र के रूप में इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं है.

Advertisement

सरकारी विभागों को दिए निर्देश


नियोजन विभाग के विशेष सचिव ने सभी सरकारी विभागों को आदेश दिया है कि वे तुरंत प्रभाव से आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार करना बंद करें. साथ ही अपने अधीनस्थ कार्यालयों को भी यह निर्देश दें कि किसी भी सरकारी सेवा, नौकरी या योजनाओं के लिए केवल वैध और प्रमाणित दस्तावेजों को ही जन्मतिथि प्रमाण के रूप में मानें.

कौन से दस्तावेज मान्य होंगे


अब जन्म तिथि के लिए केवल मान्य और प्रमाणिक दस्तावेज स्वीकार किए जाएंगे. इनमें शामिल हैं:


जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)

Advertisement


हाईस्कूल या माध्यमिक स्कूल

प्रमाण पत्र


नगर निकाय या पंचायत द्वारा जारी जन्म पंजीकरण

रिकॉर्ड
अन्य अधिकृत सरकारी दस्तावेज


Advertisement

यह भी पढ़ें

सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि इन दस्तावेजों के बिना किसी भी प्रकार की नियुक्ति, सरकारी सेवा, छात्रवृत्ति या योजना में आवेदन को मंजूरी नहीं दी जाएगी. आधार कार्ड में जो जन्मतिथि लिखी होती है, उसे अब आधिकारिक तौर पर नहीं माना जाएगा. सरकारी कामकाज और पहचान संबंधी प्रक्रिया में हमेशा मान्य दस्तावेजों का इस्तेमाल करें. यह कदम गलत जानकारी या झूठी जन्मतिथि की संभावना को रोकने के लिए उठाया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें