×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

धर्म रक्षा के प्रतीक गुरु तेग बहादुर को CM सैनी ने दी श्रद्धांजलि, स्कूलों में जागरूकता पर दिया जोर

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर की याद में ब्लड कैंप का आयोजन किया जा रहा है. अभी तक 350 स्थानों पर 350 लोगों ने ब्लड देकर ऐतिहासिक काम किया है. इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर की याद में मैराथन का भी आयोजन हुआ और उनकी जीवनी पर स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है.

Author
22 Nov 2025
( Updated: 11 Dec 2025
02:35 AM )
धर्म रक्षा के प्रतीक गुरु तेग बहादुर को CM सैनी ने दी श्रद्धांजलि, स्कूलों में जागरूकता पर दिया जोर
Advertisement

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने गुरु तेग बहादुर को याद करते हुए कहा कि पूरे हरियाणा में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है. साथ ही ब्लड कैंप भी लगाया जा रहा है. 

गुरु तेग बहादुर ने समाज और धर्म की रक्षा के लिए दिया सर्वोच्च बलिदान 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "शहीदी दिवस के मौके पर हमने प्रधानमंत्री गुरु तेग बहादुर जी को याद किया, जिन्होंने समाज और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया. धर्म के लिए ऐसा महान बलिदान दुनिया में बेमिसाल है. गुरु तेग बहादुर जी के परिवार ने धर्म की रक्षा के लिए बहुत बड़ा बलिदान दिया, जिसे अक्सर 'भारत का पवित्र आवरण' कहा जाता है."

उन्होंने कहा कि इस महान गुरु को याद करने और उनके ऐतिहासिक योगदान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कई जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं. कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. स्कूलों में भी विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है और विजेता विद्यार्थियों को इनाम भी दे रहे हैं.

Advertisement

गुरु तेग बहादुर की याद में लगाए जा रहे ब्लड कैंप

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर की याद में ब्लड कैंप का आयोजन किया जा रहा है. अभी तक 350 स्थानों पर 350 लोगों ने ब्लड देकर ऐतिहासिक काम किया है. इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर की याद में मैराथन का भी आयोजन हुआ और उनकी जीवनी पर स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है.

उन्होंने कहा स्कूली बच्चों ने पंजाबी, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा में एक प्रजेंटेशन दिखाया था, जिसमें गुरु तेग बहादुर की जीवनी को बताया गया था. इसके लिए हम लोगों ने बच्चों को एक लाइन का विषय दिया था. जिन बच्चों ने अच्छा किया, उनको इनाम भी दिया गया है जिससे बच्चों को प्रोत्साहित किया जा सके और वह इससे भी अच्छा कर सकें.

चार स्थानों से जागरूकता यात्राएँ शुरू

Advertisement

यह भी पढ़ें

नायब सिंह सैनी ने कहा कि इसके साथ ही प्रदेश के चार स्थानों से हमारी यात्रा चली है. इसके माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. हमारा मकसद है कि अधिक से अधिक लोग गुरु तेग बहादुर के बारे में जानते रहें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें