×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, कहा - यह पर्व खुशियों, रोशनी और समृद्धि का प्रतीक

सीएम धामी ने भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए कहा कि 'उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का प्रकाश सदैव बना रहे. प्रदेश के लोगों से अपील है कि इस दीपावली पर सिर्फ अपने घर को ही नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन को भी रोशन करें.'

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी, कहा - यह पर्व खुशियों, रोशनी और समृद्धि का प्रतीक
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए एक खास संदेश दिया, उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशियों, रोशनी और समृद्धि का प्रतीक है. दीपों की यह रोशनी हर घर में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लेकर आए. इस मौके पर धामी ने 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' के आह्वान को याद करते हुए लोगों से 'वोकल फॉर लोकल' का संकल्प लेने की.

उत्तराखंड सीएम ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई दी 

सीएम धामी ने भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी से प्रार्थना करते हुए कहा कि 'उनकी कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का प्रकाश सदैव बना रहे. प्रदेश के लोगों से अपील है कि इस दीपावली पर सिर्फ अपने घर को ही नहीं, बल्कि दूसरों के जीवन को भी रोशन करें.'

'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' का आह्वान 

Advertisement

मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी' के आह्वान को याद करते हुए लोगों से 'वोकल फॉर लोकल' का संकल्प लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि 'इस पर्व पर हमें स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों और छोटे उद्यमियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए. यदि हम स्थानीय उत्पादों को अपनाएंगे, तो न केवल हमारे त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी, बल्कि कारीगरों और उनके परिवारों के घरों में भी दीप जलेंगे. इससे प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.'

गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर्व की भी बधाई दी 

यह भी पढ़ें

सीएम धामी ने केवल दीपावली ही नहीं, बल्कि इसके साथ मनाए जाने वाले गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे पर्वों के लिए भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि ये सभी पर्व आपसी प्रेम, ऊर्जा और सौहार्द का संदेश देते हैं और हमें समाज में एकजुटता और भाईचारे को बढ़ावा देना चाहिए. धामी ने वीडियो संदेश जारी कर अपने 'X' पोस्ट के जरिए कहा कि 'आप सभी को हर्षोल्लास के पावन पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, इन त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और 'वोकल फॉर लोकल' के संकल्प को मजबूत बनाएं. स्थानीय उत्पाद खरीदकर न केवल अपने त्योहार की खुशियों को बढ़ाएं, बल्कि अपने प्रदेश के कारीगरों और छोटे उद्यमियों की खुशियों में भी अपना योगदान दें.'

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें