×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी धनतेरस से भैयादूज तक की शुभकामनाएं, दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश

सीएम धामी ने कहा कि दीपावली का पर्व सत्य, सद्भावना एवं मर्यादा का भी संदेश देता है. दीपों का यह पर्व भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है. दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक भी है.

Author
17 Oct 2025
( Updated: 11 Dec 2025
07:34 AM )
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी धनतेरस से भैयादूज तक की शुभकामनाएं, दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
Imege_@pushkardhami
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है. उन्होंने कामना की है कि भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें.

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी धनतेरस से भैयादूज तक की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताते हुए सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश जी के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो. दीपावली का यह पर्व केवल रोशनी, उत्साह और आनंद का ही नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वाभिमान का भी प्रतीक है. दीपावली राष्ट्रीय अस्मिता और गौरव का भी पर्व है. प्रकाश का यह पर्व हम सब के जीवन में धन, वैभव, यश, ऐश्वर्य और संपन्नता लेकर आए.

Advertisement

सीएम धामी ने कहा कि दीपावली का पर्व सत्य, सद्भावना एवं मर्यादा का भी संदेश देता है. दीपों का यह पर्व भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के पश्चात वापस अयोध्या आने से भी जुड़ा है. दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक भी है.

उन्होंने आगे कहा कि गोवर्धन पूजा समाज एवं देश की आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है. भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के आपसी प्रेम, मातृ शक्ति के सम्मान के साथ परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है.

मुख्यमंत्री ने दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी अपनाओ, का मंत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली के पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ’ के मंत्र को अपनाते हुए हमें स्वदेशी और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना चाहिए. इससे आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने में हम योगदान दे सकते हैं. उन्होंने बताया कि स्वदेशी सामान खरीदने से स्थानीय कारीगरों, कुटीर उद्योगों और महिला स्वयं सहायता समूहों को सीधा फायदा होता है.

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तराखंड के कारीगरों की परंपरा और कौशल बहुत समृद्ध है. मिट्टी के दीये, हस्तनिर्मित सजावटी सामान, जैविक उत्पाद और पहाड़ी खाद्य पदार्थ न केवल स्थानीय स्तर पर पसंद किए जाते हैं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रहे हैं. उन्होंने सभी से अपील की कि इस दीपावली पर स्वदेशी उत्पादों से अपने घरों को सजाएं और रोशन करें, ताकि किसी और के घर में भी खुशियों की रोशनी फैल सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें