×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुंबईवासियों को CM फडणवीस का तोहफा, उरण मार्ग पर 10 नई लोकल ट्रेन सेवाओं को मंजूरी

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अतिरिक्त सेवाएं और नए ठहरावों से भीड़भाड़ कम होगी, प्रतीक्षा समय में कमी आएगी और नवी मुंबई तथा उरण के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए समग्र यात्रा सुविधा में सुधार होगा.

Author
05 Dec 2025
( Updated: 10 Dec 2025
12:01 AM )
मुंबईवासियों को CM फडणवीस का तोहफा, उरण मार्ग पर 10 नई लोकल ट्रेन सेवाओं को मंजूरी
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को उरण मार्ग पर अतिरिक्त उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को मंजूरी देने की घोषणा की है. उन्होंने इसे मुंबईवासियों के लिए एक विशेष उपहार बताया है.

सीएम फडणवीस ने की घोषणा

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रेल मंत्रालय की ओर से जारी पत्र को साझा करते हुए लिखा, "मुंबई वालों के लिए एक खास तोहफा! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव का मेरे अनुरोध पर नेरुल-उरण-नेरुल (4 ट्रिप) और बेलापुर-उरण-बेलापुर (6 ट्रिप) जैसी अतिरिक्त लोकल ट्रेन सेवाएं शुरू करने के लिए धन्यवाद. तारघर और गव्हाण में स्टॉपेज की मंजूरी के लिए आभारी हूं, इससे यात्रियों को बहुत फायदा होगा और मुंबई वालों का रोजाना का सफर बहुत आसान हो जाएगा."

नेरुल, बेलापुर और उरण के बीच चलेंगी 10 नई लोकल ट्रेन

बता दें कि रेलवे बोर्ड की ओर से 3 दिसंबर 2025 को जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, पोर्ट लाइन मार्ग पर कुल 10 नई उपनगरीय सेवाओं को मंजूरी दी गई है. इनमें नेरुल-उरण-नेरुल के लिए 4 सेवाएं हैं जबकि बेलापुर-उरण-बेलापुर के लिए 6 सेवाओं को मंजूरी मिली है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड की तरफ से पोर्ट लाइन उपनगरीय सेवाओं के लिए तारघर और गव्हाण स्टेशनों पर ठहराव के प्रावधान को भी मंजूरी दे दी है. इससे उरण कॉरिडोर के साथ तेजी से विकसित हो रहे आवासीय और औद्योगिक क्षेत्रों के यात्रियों को बहुत जरूरी राहत मिलने की उम्मीद है, जो वर्तमान में अंतिम छोर तक पहुंचने के लिए सड़क परिवहन पर निर्भर हैं.

लोगों को मिलेगी सुविधा

इसके शुरू हो जाने से लोग कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंच सकते हैं और सड़कों पर भी वाहनों की संख्या कम देखने को मिलेगी. जनता काफी समय से इसकी मांग कर रही थी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनकी परेशानी को समझते हुए इसे शुरू करने का आदेश दिया है. इसके लिए मैं जनता की तरफ से भी आभार प्रकट करता हूं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि अतिरिक्त सेवाएं और नए ठहरावों से भीड़भाड़ कम होगी, प्रतीक्षा समय में कमी आएगी और नवी मुंबई तथा उरण के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए समग्र यात्रा सुविधा में सुधार होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें