×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पुष्कर में CM धामी ने की पूजा-अर्चना, उत्तराखंड धर्मशाला के नए तल का उद्घाटन

राजस्थान पहुंचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किशनगढ़ एयरपोर्ट (अजमेर) पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र रावत और विधायक कुलदीप धनकड़ समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनों की ओर से किए गए भव्य स्वागत से अभिभूत हूं. उन्होंने इस स्वागत और अभिनंदन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.

Author
24 Nov 2025
( Updated: 10 Dec 2025
09:52 PM )
पुष्कर में CM धामी ने की पूजा-अर्चना, उत्तराखंड धर्मशाला के नए तल का उद्घाटन
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजस्थान के अजमेर स्थित तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर स्थित विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री ने प्रजापिता ब्रह्मा जी से उत्तराखंड राज्य समेत समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की.

किशनगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ CM धामी का भव्य स्वागत

राजस्थान पहुंचने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का किशनगढ़ एयरपोर्ट (अजमेर) पर राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र रावत और विधायक कुलदीप धनकड़ समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनों की ओर से किए गए भव्य स्वागत से अभिभूत हूं. उन्होंने इस स्वागत और अभिनंदन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.

Advertisement

ब्रह्मा मंदिर में की पूजा-अर्चना

इसके बाद सीएम धामी तीर्थराज पुष्कर की पावन भूमि पर स्थित श्री ब्रह्मा जी मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर सदियों से सनातन संस्कृति, तप, योग और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र रहा है और यहां का वातावरण हर आगंतुक को दिव्यता से परिपूर्ण कर देता है. उन्होंने कहा कि इस दिव्य, अध्यात्ममय और अद्वितीय धार्मिक धरोहर की भूमि पर उपस्थित होकर असीम शांति की अनुभूति हुई.

उत्तराखंड धर्मशाला के द्वितीय तल का लोकार्पण

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला (आश्रम) तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल के लोकार्पण के साथ ही आश्रम की स्मारिका का विमोचन किया. इस अवसर पर आश्रम निर्माण में सहयोग करने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया.

उन्होंने कहा कि सृष्टि के मूल सिद्धांतों का प्रतीक तीर्थराज पुष्कर आध्यात्मिक साधना का एक वैश्विक केंद्र है. यह पावन भूमि आज भी अध्यात्म, शांति और दिव्यता की अनंत ध्वनि से आलोकित है. 

CM धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों को बताया ‘संस्कृति के ब्रांड एंबेसडर’

Advertisement

सीएम धामी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हमारे प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन पूरे देश-दुनिया में उत्तराखंड की संस्कृति, लोकपरंपराओं और पहाड़ी अस्मिता के सच्चे ब्रांड एंबेसडर हैं. यह धर्मशाला आगामी समय में तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार करेगी तथा उत्तराखंड और राजस्थान के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक व सामाजिक संबंधों को और अधिक दृढ़ करेगी."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें