×
जिस पर देशकरता है भरोसा

CM भगवंत मान का बड़ा एक्शन, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर बर्खास्त और गिरफ्तार, कैबिनेट में फेरबदल

सीएम भगवंत मान ने कहा था कि आत्महत्या की जांच में किसी प्रकार की कोई बाधा न आए, इसीलिए उन्होंने तत्काल कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रालय का प्रभार किसी अन्य मंत्री को सौंपा जाएगा और जांच पूरी निष्पक्षता से कराई जाएगी.

Author
24 Mar 2026
( Updated: 24 Mar 2026
07:21 PM )
CM भगवंत मान का बड़ा एक्शन, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर बर्खास्त और गिरफ्तार, कैबिनेट में फेरबदल
Imag Credits: IANS
Advertisement

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को कैबिनेट में फेरबदल किया. जहां वित्त मंत्री हरपाल चीमा को ट्रांसपोर्ट विभाग की जिम्मेदारी दी गई, तो वहीं डॉ रवजोत को जेल विभाग सौंपा गया है. सीएम मान ने इन दोनों मंत्रियों को हाल ही में कैबिनेट से हटाए गए लालजीत सिंह भुल्लर के विभागों का चार्ज सौंप दिया है. लालजीत सिंह भुल्लर को बीते शनिवार को कैबिनेट से हटा दिया गया था और सोमवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया.  

कैबिनेट में फेरबदल

हाल ही में पंजाब राज्य गोदाम निगम के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा ने आत्महत्या कर ली थी. सुसाइड से पहले गगनदीप सिंह ने वीडियो जारी कर मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. इस मामले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा था कि यह एक अत्यंत दुखद घटना है और इस मुश्किल समय में वे रंधावा के परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ खड़े हैं. उन्होंने ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की कामना की। जब कोई इस दुनिया को छोड़कर चला जाता है तो हमेशा दुख होता है.

भुल्लर की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी

Advertisement

सीएम भगवंत मान ने कहा था कि आत्महत्या की जांच में किसी प्रकार की कोई बाधा न आए, इसीलिए उन्होंने तत्काल कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से इस्तीफा ले लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मंत्रालय का प्रभार किसी अन्य मंत्री को सौंपा जाएगा और जांच पूरी निष्पक्षता से कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि पूरी जांच नहीं होने तक इस मामले पर किसी भी तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं होगा.

पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हाल ही में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के एक मंत्री पर गंभीर आरोप लगे. हमारी सरकार ने बिना किसी देरी या भेदभाव के उस मंत्री के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की और उसे न सिर्फ पद से हटाया, बल्कि गिरफ्तार भी करवाया.

 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें