×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पीएम मोदी की बंगाल रैली में 5 लाख लोगों के जुटने का दावा, सुवेंदु अधिकारी बोले- तैयारियां पूरी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित पश्चिम बंगाल दौरे को लेकर बड़ी तैयारी का दावा किया है.

Author
13 Mar 2026
( Updated: 13 Mar 2026
03:22 PM )
पीएम मोदी की बंगाल रैली में 5 लाख लोगों के जुटने का दावा, सुवेंदु अधिकारी बोले- तैयारियां पूरी
Advertisement

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के बारे में पूरी जानकारी दी.

पीएम मोदी की बंगाल रैली में 5 लाख से ज्यादा लोगों के जुटने का दावा

उन्होंने बताया शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस बार में सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रधानमंत्री की सभा में 5 लाख से भी ज्यादा लोग शामिल होंगे. हम प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटे हुए हैं. हम इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं कर रहे हैं.

Advertisement

नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की दिशा में हमने पूरी कार्य व्यवस्था तैयार की है, जिसके तहत हम मौजूदा समय में काम कर रहे हैं. राज्य के प्रभारी सुनील बंसल, भूपेन यादव, मंगल पांडेय, विप्लव देव, अमित मालवीय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों की निगरानी की जा रही है.

उन्होंने कहा कि मैं पिछले दो दिनों से दिल्ली में था. लेकिन, अब प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए तत्काल यहां पर आया हूं. अभी मैं अपने क्षेत्र में जाऊंगा और अपने लोगों को जुटाऊंगा. हम सभी कल एक कार्यकर्ता के रूप में प्रधानमंत्री को सुनेंगे. हम सभी उन्हें सुनने के लिए आतुर हैं.

राज्यपाल से मुलाकात पर भी की चर्चा

इसके अलावा, उन्होंने राज्यपाल साथ हुई अपनी मुलाकात के बारे में भी जानकारी दी. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि मैंने राज्यपाल को स्पष्ट कहा है कि आप संविधान के हितों की रक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि उसके हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो.

घुसपैठ के मुद्दे पर भी उठाई आवाज

Advertisement

साथ ही, उन्होंने घुसपैठियों का भी जिक्र किया और कहा कि इस दिशा में भी हमें कठोर कदम उठाना होगा. घुसपैठिए राज्य के संसाधनों पर दबाव डालने की कोशिश कर रहे हैं.ऐसी स्थिति में हमें उन्हें चिह्नित करके बाहर का रास्ता दिखाना होगा.

यह भी पढ़ें

वहीं, उन्होंने राज्यपाल के साथ हुई अपनी मुलाकात को अच्छा बताया.उन्होंने कहा कि राज्यपाल की तारीफ करते हुए कहा कि वे एक अच्छे आदमी हैं.राष्ट्र के हितों के प्रति समर्पित हैं. मुझे विश्वास है कि वे पश्चिम बंगाल में संवैधानिक सिद्धांतों को धरातल पर उतारने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें