×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर पार्क परियोजना की तैयारियों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें कौशल प्रशिक्षण से जोड़ा जाए ताकि वे इस अत्याधुनिक उद्योग में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें.

Author
12 Feb 2026
( Updated: 12 Feb 2026
04:17 PM )
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर पार्क परियोजना की तैयारियों की समीक्षा की
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित फॉक्सकॉन के सेमीकंडक्टर पार्क परियोजना की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की. यह महत्वाकांक्षी परियोजना सेक्टर-28, ई-01 में लगभग 48 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है, जिसकी अनुमानित लागत करीब 4000 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान

यह उत्तर प्रदेश का पहला सेमीकंडक्टर पार्क होगा, जिससे प्रदेश औद्योगिक और तकनीकी क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगा. समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजना का विकास आधुनिक तकनीक, वैश्विक गुणवत्ता मानकों और समयबद्ध योजना के अनुरूप किया जाए.

Advertisement

"भविष्य की अर्थव्यवस्था का आधार"

उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर उद्योग भविष्य की अर्थव्यवस्था का आधार है और इस क्षेत्र में निवेश से प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई मजबूती मिलेगी. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस परियोजना से राज्य में निवेश के नए द्वार खुलेंगे और गौतमबुद्धनगर सहित आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी.

3000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार

परियोजना के तहत लगभग 3000 लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है.

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें कौशल प्रशिक्षण से जोड़ा जाए ताकि वे इस अत्याधुनिक उद्योग में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें. उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में सभी पर्यावरणीय और तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन हो.

Advertisement

बैठक में तीनों विकास प्राधिकरणों के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भूमि विकास, आधारभूत संरचना, विद्युत आपूर्ति, जल प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित तैयारियों की जानकारी दी.

एक उभरते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब

यह भी पढ़ें

सेमीकंडक्टर पार्क की स्थापना से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र को एक उभरते हुए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है. यह परियोजना ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को भी मजबूती प्रदान करेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें