×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हरियाणा में मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के निकाह मामले में तीन गांवों की पंचायत का बड़ा फैसला, दोनों एक-दूसरे से लेंगे तलाक

महराणा में मुस्लिम युवक व हिंदू युवती द्वारा निकाह करने के मामले में ग्रामीणों में रोष बरकरार है. रविवार को गांव पातुवास में तीन गांवों- खेड़ी सनवाल, महराणा और पातुवास के ग्रामीणों की संयुक्त रूप से पंचायत का आयोजन किया गया. करीब 4 घंटे तक चली पंचायत में मीडिया, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दूर रखा गया.

Author
21 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
07:48 AM )
हरियाणा में मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के निकाह मामले में तीन गांवों की पंचायत का बड़ा फैसला, दोनों एक-दूसरे से लेंगे तलाक
Advertisement

हरियाणा में चरखी दादरी जिले के गांव महराणा में मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के बीच निकाह मामले में तीन गांवों की पंचायत का बड़ा फैसला आया है. पंचायत ने मुस्लिम परिवार का युवक सहित बहिष्कार करने का फैसला किया है. करीब चार घंटे चली पंचायत में मीडिया, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दूर रखा गया.

मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के निकाह पर पंचायत ने सुनाया फैसला

महराणा में मुस्लिम युवक व हिंदू युवती द्वारा निकाह करने के मामले में ग्रामीणों में रोष बरकरार है. रविवार को गांव पातुवास में तीन गांवों- खेड़ी सनवाल, महराणा और पातुवास के ग्रामीणों की संयुक्त रूप से पंचायत का आयोजन किया गया. करीब 4 घंटे तक चली पंचायत में मीडिया, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दूर रखा गया. वहीं निर्णय लिया कि तीनों गांव में लड़के शाहिद के परिवार से कोई सामाजिक रिश्ता नहीं रखा जाएगा. मामले को देखते हुए गांव के आसपास पुलिस बल तैनात रहा.

शाहिद के परिवार की बढ़ाई गई सुरक्षा 

Advertisement

बता दें कि बीते 3 जुलाई को गांव महराणा निवासी 25 वर्षीय युवक व गांव की ही हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करवाकर निकाह कर दिया गया था. ग्रामीणों को 6 जुलाई को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने इसको लेकर रोष जताया और मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानें बंद करवा दी गई. जिसके बाद से गांव में शाहिद के परिवार के बाहर लगातार पुलिस तैनात है. अब तीन गांवों की पंचायत द्वारा फैसले लिए गए हैं.

लड़का-लड़की के बीच निकाह का रिश्ता खत्म!

यह भी पढ़ें

गांव महराणा में हुई पंचायत की अध्यक्षता कपूर सिंह ने की और संचालन अठगामा खाप के संयोजक धर्मपाल महराणा ने किया. अठगामा खाप संयोजक धर्मपाल महराणा व पंचायत प्रतिनिधि मीर सिंह ने बहिष्कार की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि लड़की से निकाह करने वाला युवक गांव में नहीं आएगा. तीनों गांव में लड़के के परिवार से कोई सामाजिक रिश्ता नहीं रखा जाएगा. लड़का-लड़की के बीच निकाह या शादी का रिश्ता खत्म कर दिया गया है. बताया कि दोनों के बीच तलाक की प्रक्रिया चल रही है और इस संबंध में एफिडेविट भी दिया गया है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें