×
जिस पर देशकरता है भरोसा

भारतीय महिला टीम की शानदार जीत पर महाराष्ट्र में जश्न, सीएम फडणवीस ने की इनाम की घोषणा

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब तक कई गणमान्य लोग इन विजयी महिला खिलाड़ियों से मुखातिब हो चुके हैं, जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी शामिल हैं. हमने भी इन महिला खिलाड़ियों से मुलाकात कर इनकी हौसला अफजाई की. हमें पूरा भरोसा है कि आगामी दिनों में हमारे खिलाड़ी इसी तरह से भारत का नाम ऊंचा करते रहेंगे.

Author
07 Nov 2025
( Updated: 10 Dec 2025
11:11 PM )
भारतीय महिला टीम की शानदार जीत पर महाराष्ट्र में जश्न, सीएम फडणवीस ने की इनाम की घोषणा
Advertisement

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है कि हमारी महिला खिलाड़ियों ने जीत का पताका फहराकर देश की बेटियों को सपने देखने का हौसला दिया है. 

सीएम फडणवीस ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी जीत की बधाई 

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर हम इस चैंपियनशिप का इतिहास देखें तो अब तक दो या तीन टीम ही इस खिताब को जीत पाई हैं. 2017 में हमारी टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन जीत नहीं पाई थी, लेकिन निश्चित तौर पर इस बार हमारी टीम ने कमाल कर दिया है. हम सभी लोग भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों को इस जीत के लिए बधाई देते हैं.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अब तक कई गणमान्य लोग इन विजयी महिला खिलाड़ियों से मुखातिब हो चुके हैं, जिनमें प्रमुख रूप से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी शामिल हैं. हमने भी इन महिला खिलाड़ियों से मुलाकात कर इनकी हौसला अफजाई की. हमें पूरा भरोसा है कि आगामी दिनों में हमारे खिलाड़ी इसी तरह से भारत का नाम ऊंचा करते रहेंगे.

Advertisement

सभी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम किया रोशन 

इन महिला खिलाड़ियों में महाराष्ट्र की जेमिमा रोड्रिग्स, राधा यादव और अमोल मजूमदार हैं. निसंदेह इन सभी लोगों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. भारतीय महिला खिलाड़ियों ने यह बता दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं. इसी को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने इन खिलाड़ियों के लिए विशेष स्वागत सत्कार का आयोजन किया है.

महाराष्ट्र सरकार ने की इनाम की घोषणा 

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार का यह नियम है कि जब कोई खिलाड़ी इस तरह से वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करता है तो उसे सवा सौ करोड़ रुपए दिए जाते हैं. साथ ही, प्रशिक्षक को भी 25 लाख रुपए दिए जाते हैं. इसके अलावा, अन्य खिलाड़ियों को 11 लाख रुपए का भी प्राइज दिया गया.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मैं समझता हूं कि पैसे किसी भी खिलाड़ी के लिए मायने नहीं रखते हैं और न ही हमारे लिए मायने रखते हैं, लेकिन जिस तरह से इन खिलाड़ियों ने वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन किया है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. इन खिलाड़ियों ने यह साबित कर दिया है कि अगर इन्हें पर्याप्त अवसर मिले तो ये बता सकते हैं कि ये किसी से कम नहीं हैं. उनके अंदर पूरी काबिलियत है. इसी काबिलियत के दम पर इन खिलाड़ियों ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे पूरा देश सलाम कर रहा है.

विजयी खिलाड़ियों का हुआ भव्य स्वागत

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि इन विजयी खिलाड़ियों के स्वागत के लिए प्रदेश में इतना भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें हमारे डिप्टी सीएम, खेल मंत्री सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए.

Advertisement

 

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा कि इस जीत को आधार बनाकर यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि हमारे इन महिला खिलाड़ियों ने इस जीत के साथ ही देशभर की बेटियों को सपने देखने का हौसला प्रदान किया है. मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले दिनों में बहुत बड़ी संख्या में हमारी बच्ची उतरने जा रही हैं. यह सभी बच्चियां वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन करेंगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें