×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

74,000 ट्रेनों में लगेंगे CCTV कैमरे, डेटा प्राइवेसी भी रहेगी सुरक्षित, यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंडियन रेलवे ने उठाया बड़ा कदम

इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से सभी यात्री कोचों और इंजनों में CCTV कैमरा लगाने का फैसला किया है. यह निर्णय कुछ रूट्स पर कैमरों की सफल टेस्टिंग के बाद लिया गया है. इसको लेकर रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि नॉर्दर्न रेलवे के लोको और कोचों में किए गए सफल ट्रायल के बाद 74,000 कोचों और 15,000 इंजनों में कैमरे लगाने की अनुमति दे दी गई है.

74,000 ट्रेनों में लगेंगे CCTV कैमरे, डेटा प्राइवेसी भी रहेगी सुरक्षित, यात्रियों की सुरक्षा के लिए इंडियन रेलवे ने उठाया बड़ा कदम
Advertisement

इंडियन रेलवे यात्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है. अब देश के सभी ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी बोगियों में कम से कम 4 CCTV कैमरे लगाए जाएंगे. रेलवे अब ट्रेनों में 360-डिग्री निगरानी सिस्टम अपनाने जा रही है. इसको लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने 12 जुलाई को रेलवे अधिकारियों संग एक बैठक में इसपर बड़ा फैसला लिया है. 

74,000 कोचों और 15,000 इंजनों में लगेंगे CCTV कैमरे 

बता दें कि इंडियन रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से सभी यात्री कोचों और इंजनों में CCTV कैमरे लगाने का फैसला किया है. यह निर्णय कुछ रूट्स पर कैमरों की सफल टेस्टिंग के बाद लिया गया है. इसको लेकर रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 'नॉर्दर्न रेलवे के लोको और कोचों में किए गए सफल ट्रायल के बाद 74,000 कोचों और 15,000 इंजनों में कैमरे लगाने की अनुमति दे दी गई है. इसमें प्रत्येक कोच में 4 डोम-टाइप कैमरे लगाए जाएंगे. 2-2 प्रवेश द्वारों पर और हर इंजन में 6 कैमरे होंगे. इसमें आगे, पीछे और दोनों तरफ. वहीं, केबिन (फ्रंट व रियर) में एक-एक डोम कैमरा और दो डेस्क-माउंटेड माइक्रोफोन लगाए जाएंगे.

Advertisement

यात्रियों की डेटा प्राइवेसी भी रहेगी सुरक्षित

रेलवे द्वारा बताया गया है कि सभी कैमरे केवल सामान्य आवागमन वाले हिस्सों में लगाए जाएंगे, जैसे कि कोच के दरवाजों के पास. इसका उद्देश्य यात्रियों की निजता बनाए रखते हुए सुरक्षा को बढ़ाना है. इसके अलावा रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि जो भी कैमरे लगाए जाएं. वह 100 किमी/घंटा या उससे अधिक गति से चलने वाली ट्रेनों में भी साफ वीडियो कैप्चर करें और कम रोशनी में भी बेहतर प्रदर्शन दें. 

AI कैमरे से संदिग्ध गतिविधियों की पहचान की जाएगी

यह भी पढ़ें

रेलवे अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया है कि जिन ट्रेनों को लिस्टेड किया गया है. उनमें STQC सर्टिफाइड आधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे. IndiaAI मिशन के सहयोग से CCTV डेटा पर AI आधारित विश्लेषण की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों को तेजी से पहचाना जा सके. रेलवे का यह कदम न सिर्फ यात्रियों की सुरक्षा को नया स्तर देगा, बल्कि आपराधिक गिरोहों और ठगों पर भी लगाम लगाने में  मदद करेगा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें