×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CBSE Board Exams Fake Notice: रद्द नहीं हुई हैं CBSE बोर्ड परीक्षाएं, वायरल सर्कुलर फर्जी, छात्रों को किया अलर्ट

CBSE के नाम से जारी एक फर्जी सर्कुलर में कहा गया कि मिडिल ईस्ट के देशों में कक्षा 10 और 12 की CBSE बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.

Author
01 Mar 2026
( Updated: 01 Mar 2026
01:15 PM )
CBSE Board Exams Fake Notice: रद्द नहीं हुई हैं CBSE बोर्ड परीक्षाएं, वायरल सर्कुलर फर्जी, छात्रों को किया अलर्ट
Advertisement

CBSE Board Exam: जंग के बीच सोशल मीडिया पर अपुष्ट और फर्जी खबरों की बाढ़ सी आ जाती है. इजरायल-ईरान की जंग में भी CBSE बोर्ड परीक्षा से जुड़ीं फर्जी खबरें वायरल हो रही हैं. जिनमें कहा गया कि विदेश में पढ़ाई कर रहे CBSE बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई हैं. इन खबरों को अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) फर्जी करार दिया है. 

CBSE की परीक्षाएं भारत समेत दुनिया के कई देशों में एक साथ आयोजित की जाती हैं. मध्य पूर्व एशिया के भी हजारों छात्र ये परीक्षाएं दे रहे हैं. हालांकि, CBSE के नाम से जारी एक फर्जी सर्कुलर में कहा गया कि मध्य पूर्व एशिया के देशों में कक्षा 10 और 12 की CBSE बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं.

सर्कुलर में क्या कहा गया? 

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे सर्कुलर में कहा गया है कि इन देशों में छात्रों को बिना परीक्षा दिए ही अंक दे दिए जाएंगे. हालांकि, भारत के CBSE बोर्ड ने साफ किया है कि यह सर्कुलर पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है.  

Advertisement

वायरल सर्कुलर में दावा किया गया था कि वैश्विक असाधारण परिस्थितियों और ईरान-इजरायल युद्ध के कारण मध्य पूर्व क्षेत्र में CBSE कक्षा 10 और 12 की शेष भाषा परीक्षाएं और 7 मार्च को निर्धारित सामाजिक विज्ञान परीक्षा रद्द कर दी गई हैं. साथ ही यह भी कहा गया था कि विद्यार्थियों को आंतरिक मूल्यांकन और प्री-बोर्ड के आधार पर अंक दे दिए जाएंगे. मध्य पूर्व एशिया के इन देशों में भी भारत के साथ ही 17 फरवरी को सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई थीं. कुल 43 लाख से ज्यादा छात्र 10वीं और 12वीं कक्षा की यह परीक्षाएं दे रहे हैं. पहले दिन भारत समेत विदेशी परीक्षा केंद्रों पर छात्रों ने 10वीं के छात्र गणित और 12वीं के छात्र बायो टेक्नोलॉजी का एग्जाम दिया था. अब तक की सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई हैं. 

रद्द नहीं हुए एग्जाम, बोर्ड ने किया साफ

CBSE बोर्ड के अनुसार, इस साल कुल 43 लाख 67 हजार 870 छात्र बोर्ड परीक्षा का हिस्सा हैं. CBSE ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है परीक्षा रद्द करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया है. ईरान-इजरायल संघर्ष को देखते हुए फिलहाल यह परीक्षा स्थगित की गई है. बोर्ड ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और विद्यालयों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और सत्यापित स्रोतों से ही जानकारी लें. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए मध्य-पूर्व के कुछ देशों में कक्षा 10 और कक्षा 12 की 2 मार्च (सोमवार) को निर्धारित बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की हैं. बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा रद्द नहीं की गई हैं, नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी. बोर्ड के अनुसार परीक्षा स्थगित करने का निर्णय बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में CBSE से संबद्ध विद्यालयों पर लागू होगा. इन सभी देशों में फिलहाल सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है. 

CBSE के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने आधिकारिक तौर पर कहा कि 3 मार्च यानी मंगलवार को स्थिति की समीक्षा की जाएगी. बोर्ड का कहना है कि हालात को देखते हुए 5 मार्च से प्रस्तावित परीक्षाओं के संबंध में उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा. एशिया के इस क्षेत्र में अशांति व बमबारी के कारण कई देशों में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं केवल स्थगित करनी पड़ी हैं न कि रद्द की गई हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- कौन हैं अयातुल्लाह अलीरेजा अराफी? जिन्हें खामेनेई के बाद बनाया गया ईरान का नया ‘सुप्रीम लीडर’

CBSE ने यह आधिकारिक निर्णय लिया है. जिन देशों में CBSE की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित करनी पड़ी हैं, उनमें कुवैत, कतर और सऊदी अरब जैसे देश शामिल हैं. CBSE बोर्ड का कहना है कि भारतीय दूतावासों की मदद से इस संबंध में विभिन्न देशों को आधिकारिक तौर पर सूचित किया गया है. गौरतलब है कि CBSE बोर्ड की परीक्षाएं भारत समेत विश्व के 26 देशों में आयोजित की जा रही हैं. मध्य पूर्व एशिया के कई देश ऐसे हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं. CBSE ने विदेशों में मौजूद अपने सभी सभी संबद्ध विद्यालयों से कहा कि वे इस फर्जी सूचना का तत्काल खंडन करें और छात्रों को भ्रमित होने से बचाएं. 

बोर्ड ने यह भी चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाना दंडनीय हो सकता है. साइबर माध्यम से गलत सूचना प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. वहीं, परीक्षा स्थगित करने की आधिकारिक सूचना दूतावासों को भी दी गई है. इस संबंध में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावास को सूचना भेजी गई है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

जिन देशों में स्थित दूतावासों को आधिकारिक सूचना दी गई है इनमें अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास, रियाद स्थित भारतीय दूतावास, मस्कट में भारतीय दूतावास, दोहा के भारतीय दूतावास, मनामा में भारतीय दूतावास, कुवैत सिटी स्थित भारतीय दूतावास, तेहरान स्थित भारतीय दूतावास, दुबई स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास और दुबई स्थित केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय शामिल है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें