×
जिस पर देशकरता है भरोसा

‘सरकार से लड़ाई आतंरिक मामला लेकिन…’ AI समिट में यूथ कांग्रेस की शर्मनाक हरकत पर बिफरे अखिलेश-मायावती, जमकर सुनाया

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा, जो हंगामा हुआ, वह उसके पक्ष में वह नहीं हैं.

Author
21 Feb 2026
( Updated: 21 Feb 2026
12:27 PM )
‘सरकार से लड़ाई आतंरिक मामला लेकिन…’ AI समिट में यूथ कांग्रेस की शर्मनाक हरकत पर बिफरे अखिलेश-मायावती, जमकर सुनाया
Advertisement

जब देश की राजधानी में दुनिया के दिग्गजों का जमावड़ा लगा था, तब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता देश की छवि बिगाड़ने की साजिश रच रहे थे. PM मोदी के विरोध में कांग्रेस के कार्यकर्ता इतने अंधे हो गए कि देश की बेइज्जती करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. AI समिट में हुए यूथ कांग्रेस के शर्मनाक प्रदर्शन की BJP ही नहीं कांग्रेस के सहयोगी दल भी आलोचना कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी ने इस कृत्य से खुदको अलग करते हुए निंदा की है. 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा, जो हंगामा हुआ, वह उसके पक्ष में वह नहीं हैं. हंगामा करना गलत है. फॉरेन डेलीगेट्स के सामने हमारे देश का अपमान होता है. जब दुनिया के डेलीगेट्स आये हो तो हमे ऐसा हंगामा नहीं करना चाहिए, इसके पक्ष में मैं नहीं हूं. सरकार से लड़ाई हमारा आंतरिक मामला है.

BSP सुप्रीमो मायावती ने क्या कहा? 

सपा से अलावा बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती ने भी इस प्रदर्शन को अशोभनीय बताय. उन्होंने लिखा, ‘नई दिल्ली में आयोजित ’एआई इम्पैक्ट समिट’, जिसमें देश और विदेश के भी काफी प्रमुख लोग आमंत्रित थे. यह इवेन्ट अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खि़यों में था. इस दौरान जिन भी लोगों ने अर्द्धनग्न होकर अपना रोष प्रकट किया है जिसमें अधिकतर कांग्रेसी युवा बताये जा रहे हैं, वह अति-अशोभनीय और निन्दनीय है.’ उन्होंने कहा अगर यह सम्मेलन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का नहीं होता तो अलग बात थी, किन्तु समिट के दौरान ऐसा आचरण करना यह चिन्ता की बात है अर्थात अपने देश की गरिमा और इमेज को ना बिगाड़ा जाये तो यह उचित होगा.

BSP, सपा के अलावा, तेलुगु देशम पार्टी, तेलंगाना की BRS, जगन मोहन रेड्डी की YSR कांग्रेस समेत कई दलों ने इस कदम को ओछी और निचलतम राजनीतिक स्तर करार दिया है. 

क्या है पूरा मामला? 

दिल्ली के भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय AI समिट में 20 फरवरी को हंगामा खड़ा हो गया. जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने टीशर्ट उतारकर बवाल काटा. यूथ कांग्रेस ने भारत मंडपप में जहां AI SUMMIT चल रहा था वहां ये हरकत की. जिससे BJP कांग्रेस पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा रही है. 

समिट के बीच हुए इस प्रदर्शन से कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग कार्यकर्ताओं की टीशर्ट खींचने की कोशिश करने लगे. युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट खोलकर नारेबाजी की और 'पीएम इज कंप्रोमाइज' के नारे लगाए. जिस वक्त समिट में यह विरोध प्रदर्शन किया गया, उस समय वहां पर देश-विदेश के कई दिग्गज और प्रतिनिधि मौजूद थे. 

प्रदर्शन के कई वीडियो भी सामने आए हैं. इनमें 15-20 कार्यकर्ताओं की भीड़ हाथ में सफेद रंग की टी-शर्ट लिए हुए हैं.  टी-शर्ट पर PM मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की फोटो लगी है. उसपर लिखा है- PM इज कॉम्प्रोमाइज्ड. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- AI समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की हो गई पिटाई, खूब बरसाए लात-जूते, धक्के मारकर खदेड़ा, VIDEO वायरल

यूथ कांग्रेस की इस हरकत के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन कर रही है. महाराष्ट्र के भिवंडी में राहुल गांधी को काले झंडे दिखाए गए. इससे पहले राहुल गांधी के घर के बाहर BJP ने जोरदार प्रदर्शन किया था. 

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी 

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 'इंडिया एआई इम्पैट समिट' में विरोध प्रदर्शन करने पर यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है. गिरफ्तारी के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया. गिरफ्तार यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव शामिल हैं. शुक्रवार को सभी को दिल्ली स्थित 'भारत मंडपम' से प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तार किया गया. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें