×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हैदराबाद में महिला न्यूज एंकर का शव पंखे से लटकता मिला, हत्या या आत्महत्या? पिता का बयान आया सामने

हैदराबाद के एक मशहूर तेलुगू न्यूज चैनल की महिला एंकर का शव पंखे से लटकता पाया गया है. मृतक एंकर का नाम स्वेच्छा वोटारकर है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

हैदराबाद में महिला न्यूज एंकर का शव पंखे से लटकता मिला, हत्या या आत्महत्या? पिता का बयान आया सामने
Advertisement

हैदराबाद में एक तेलुगू चैनल की 40 वर्षीय महिला न्यूज एंकर का शव उनके आवास पर पंखे से लटकता हुआ पाया गया है. मृतक की पहचान स्वेच्छा वोटारकर के रूप में हुई है,  पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मामले लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. मृतका के पिता की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसमें उन्होंने बेटी की मौत के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है. वहीं मृतक न्यूज एंकर अपने टीवी शो के दौरान सार्वजनिक और सामाजिक मुद्दों को उठाती थीं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव थीं. 

कैसे हुई मौत की पुष्टि? 

खबरों के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई, जब एंकर स्वेच्छा की छोटी बहन शाम को स्कूल से घर लौटी. उसके बाद उसने देखा कि बेडरूम का दरवाज़ा बंद है. फिर बार-बार खटखटाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो वह चिंतित हो गई. उसके बाद बहन ने पड़ोसियों को सूचित किया. बताया जा रहा है कि स्वेच्छा अपनी मां और छोटी बहन के साथ एक आवासीय अपार्टमेंट के बिल्डिंग में रह रही थीं.

पिता ने एक व्यक्ति पर लगाया हत्या का आरोप

Advertisement

महिला न्यूज एंकर के पिता ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है. उसमें उन्होंनेआरोप लगाया है कि उनकी बेटी ने एक शख्स की वजह से आत्महत्या की है. जिसके साथ वह पिछले 4 सालों से एक दोस्त की तरह रह रही थी. कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा था. इसलिए वह तनाव में थी. 

हत्या या आत्महत्या?

यह भी पढ़ें

पुलिस का कहना है कि 'यह मामला प्रथम दृष्टया हत्या का लग रहा है. इसकी कई एंगल से जांच की जा रही है. घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. हालांकि, शुरुआती संकेत में यह बात सामने आई है कि वह मानसिक तनाव में थी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें