×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बीजापुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों का स्मारक ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद

सुरक्षा बलों द्वारा जिले के थाना पामेड़ एवं तर्रेम थाना क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया। इनमें एक ओर नक्सलियों द्वारा निर्मित स्मारक को ध्वस्त किया गया, वहीं दूसरी ओर जंगल क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार बरामद किये गये है.

Author
14 Aug 2025
( Updated: 09 Dec 2025
01:14 PM )
बीजापुर: सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों का स्मारक ध्वस्त, हथियार और विस्फोटक बरामद
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों के स्मारक को ध्वस्त किया है. इस दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार बरामद किए गए. यह कार्रवाई थाना पामेड़ और तर्रेम क्षेत्र में संचालित दो अलग-अलग अभियानों के दौरान हुई.

माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

थाना पामेड़ क्षेत्र में कोबरा 208, केरिपु 228 और जिला सुकमा से आई कोबरा 203 की संयुक्त टीम ने माओवादी विरोधी अभियान के तहत गुंडराजगुड़ेम, बड़सेनपल्ली, मंगलतोर और उड़तामल्ला की ओर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान ग्राम उड़तामल्ला के जंगलों में माओवादियों द्वारा निर्मित स्मारक को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया.

Advertisement

माओवादियों के छिपाए गए हथियार व विस्फोटक बरामद 

वहीं, थाना तर्रेम क्षेत्र में जिला बल, थाना तर्रेम और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपु) की 170वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने कोमटपल्ली के जंगलों में सर्चिंग अभियान चलाया. इस अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली और माओवादियों के छिपाए गए हथियार व विस्फोटक बरामद हुए. बरामद सामग्री में भरमार बंदूक, बीजीएल राउंड एवं रॉड, बीजीएल पार्ट्स, विस्फोटक निर्माण सामग्री, एम्युनेशन पोच, विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर, आरी ब्लेड और स्पीकर शामिल हैं.

अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में कैंप स्थापना के बाद माओवादियों के स्मारक, अस्थायी ठिकाने और ट्रेनिंग कैंप को नष्ट किया गया है. यह कार्रवाई माओवादी नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सुरक्षा बलों ने बताया कि इलाके में लगातार गश्त और सर्चिंग जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बना रहे और माओवादी गतिविधियों को जड़ से खत्म किया जा सके.

2023 से अब तक 450 माओवादी मारे गए 

Advertisement

जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2023 से अब तक राज्य में करीब 450 माओवादी मारे जा चुके हैं. इसके अलावा, 1,500 से ज्यादा माओवादियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. वहीं, 1,500 से ज्यादा माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है.

यह भी पढ़ें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने की बात कही है. उन्होंने नक्सलियों से भी अपील की कि वह मोदी सरकार की आत्मसमर्पण नीति को अपनाकर यथाशीघ्र हथियार डालें और मुख्यधारा में शामिल हों.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें