×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bihar: Dhirendra Shastri ने विरोधियों को दिया जवाब- ज्यादा रोकोगे तो यहीं अपना मठ बना लूंगा !

हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने जैसे ही बिहार में कदम रखा, लालू की पार्टी किस कदर बौखला गई तो वहीं अब धीरेंद्र शास्त्री ने करारा जवाब देते हुए कहा कि हमें ज्यादा रोकोगे हम यहीं बिहार मठ बना लेंगे और ज्यादा रोकोगे तो यहीं बिहार में घर बना लेंगे !

Bihar: Dhirendra Shastri ने विरोधियों को दिया जवाब- ज्यादा रोकोगे तो यहीं अपना मठ बना लूंगा !
Advertisement
जिस बिहार में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने वाला है। उस बिहार में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने अभी से तंबू गाड़ दिया। और जिला गोपालगंज में दिव्य दरबार लगाकर हनुमान कथा की शुरुआत भी कर दी। जिसे सुनने के लिए भारी संख्या में सनातनी हिंदुओं का सैलाब उमड़ने लगा। जिसे देख कर लगता है लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी को बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसीलिये अपने नेताओं को धीरेंद्र शास्त्री का विरोध करने के काम पर अभी से लगा दिया है। तभी तो मधेपुरा से आरजेडी विधायक चंद्रशेखर यादव ने सीधे धीरेंद्र शास्त्री को निशाने पर लेते हुए यहां तक कह दिया कि।"धीरेंद्र शास्त्री को जेल में डाल देना चाहिए, वो संविधान विरोधी बातें करते हैं हिंदू राष्ट्र बनाने की इजाजत क्या हमारा संविधान देता है, यह राम रहीम और आसाराम वाली कैटेगरी के बाबा हैं, इनकी अंदरूनी जांच होगी तो पता चल जाएगा"


हिंदू राष्ट्र की बात करने वाले धीरेंद्र शास्त्री ने जैसे ही बिहार में कदम रखा। लालू की पार्टी किस कदर बौखला गई। ये उनके विधायक चंद्रशेखर यादव का बयान देख कर समझ सकते हैं। लेकिन चंद्रशेखर भी शायद ये बात भूल गये थे कि उन्होंने सीधे धीरेंद्र शास्त्री से पंगा ले लिया है। जो मुंहतोड़ जवाब देना भी अच्छी तरह से जानते हैं।और ये बात उन्होंने साबित भी कर दी। जब हनुमान कथा के मंच से ही चंद्रशेखर यादव जैसे विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि।"हमारा आपसे विवाद क्या है जो आप हमें गाली देते हो, क्या हम किसी पार्टी के लिए आते हैं या हम वोट मांगते हैं, हम तो हिंदुओं को एकजुट करने आते हैं और ये कोई नई बात नहीं है हम तो पूरे देश में जा रहे हैं क्यों हमारा उद्देश्य है और जब तक हमारे अंदर प्राण है तब तक हिंदुओं के पक्ष में बोलेंगे, हिंदुओं को एक करके ही छोड़ेंगे, अब भारत को हम बंटने नहीं देंगे, अब हम हिंदुओं को घटने नहीं देंगे"

धीरेंद्र शास्त्री यहीं नहीं रुके। जिन विरोधियों को उनके बिहार आने से दिक्कत हैं। उन्हें जवाब देते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा। "जिनको भी हमारे बिहार आने से बुरा लगता है और जो भी कहा है उन्हें Same To You, आज से पांच दिन तक हम यहीं कथा करेंगे, आप हमें ज्यादा रोकोगे हम फिर कथा करेंगे, आप हमें और रोकोगे हम और कथा करेंगे, आप हमें और रोकोगे हम यहीं मठ बना लेंगे, आप हमें फिर रोकोगे हम यहां मकान बना लेंगे, और फिर भी रोकोगे तो हम मरेंगे तो फिर बिहार में जन्म लेंगे, इसीलिये कहते हैं छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, हर हर महादेव"

धीरेंद्र शास्त्री का ये बयान बता रहा है कि आरजेडी नेता भले ही उनका कितना ही विरोध क्यों ना कर लें। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री रुकने वाले नहीं हैं।और अगर ज्यादा विरोध करेंगे तो यहीं बिहार में मठ भी बना लेंगे। और घर भी बना लेंगे। इसी बात से समझ सकते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री डरने वालों में नहीं हैं। उन्होंने अगर ठान लिया है कि गोपालगंज में हनुमान कथा करेंगे। तो वो कर के ही रहेंगे। किसी से डरने वाले नहीं हैं।

धीरेंद्र शास्त्री भले ही ये दावा करते रहे हों कि वो किसी पार्टी का प्रचार नहीं करते। और ना ही किसी नेता के लिए वोट मांगते हैं। लेकिन ये बात तो हर कोई जानता है कि मोदी और योगी जैसे नेताओं के साथ उनके कैसे रिश्ते हैं। ज्यादा दिन पुरानी बात नहीं है। अभी कुछ ही दिनों पहले 23 फरवरी को जब धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर में कैंसर अस्पताल बनाने का ऐलान किया था तो खुद पीएम मोदी उस अस्पताल की नींव रखने के लिए गये थे। इतना ही नहीं धीरेंद्र शास्त्री ने तो यहां तक ऐलान कर दिया था कि उस कैंसर अस्पताल में एक वॉर्ड पीएम मोदी की मां के नाम पर भी होगा। इसी बात से समझ सकते हैं कि धीरेंद्र शास्त्री का बीजेपी से कितना लगाव है। बात यहीं खत्म नहीं होती। ये बात तो हर कोई जानता है कि पिछले कई सालों से तेजस्वी यादव जाति जनगणना का मुद्दा उठाते रहे हैं और विधानसभा चुनाव में भी आरजेडी के लिए ये बड़ा मुद्दा होगा। यानि एक तरफ तेजस्वी यादव जाति जनगणना के नाम पर हिंदुओं को जातियों में बांट कर वोट बंटोरने की कोशिश करेंगे। तो वहीं दूसरी तरफ धीरेंद्र शास्त्री ने बिहार पहुंच कर हिंदू राष्ट्र के नाम पर हिंदुओं को एकजुट करने की मुहिम छेड़ दी है। बस यही बात लगता है RJD को बर्दाश्त नहीं हो रही है। इसीलिये आरजेडी नेता धीरेंद्र शास्त्री की तुलना राम रहीम और आसाराम से करने लगे। लेकिन धीरेंद्र शास्त्री ने भी ऐलान कर दिया कि आप हमें ज्यादा रोकोगे हम यहीं बिहार मठ बना लेंगे। और ज्यादा रोकोगे तो यहीं बिहार में घर बना लेंगे। वैसे आपको क्या लगता है क्या धीरेंद्र शास्त्री हिंदू राष्ट्र की मुहिम छेड़ कर बिहार चुनाव पर असर डाल पाएंगे। 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें