भोपाल रेलवे स्टेशन हुआ हाईटेक, किफायती दर पर मिलेंगी 'पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम' की आधुनिक सुविधाएं
भोपाल रेलवे स्टेशन पर 'पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम' शुरू, किफायती दर पर मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
Follow Us:
Advertisement
पश्चिम मध्य रेलवे के अधीन आने वाले भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किफायती दर पर 'पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम' शुरू किया गया है। भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर प्रदेश के पहले 'पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम' का शुभारंभ सांसद आलोक शर्मा ने किया।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि यह सुविधा भोपाल रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन गुजरने वाले लगभग 70 हजार यात्रियों की विश्राम की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। पॉड स्टाइल होटल यात्रियों को कम खर्च में उच्चस्तरीय आराम, सुरक्षा और सुविधा उपलब्ध कराएगा। इस अत्याधुनिक होटल का संचालन भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) करेगा।
भोपाल रेलवे स्टेशन पर मध्यप्रदेश के पहले ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का हुआ भव्य शुभारंभ | #IndianRailways @RailMinIndia @gmwcrailway @wc_railway @drmkota @drmjabalpur @AshwiniVaishnaw @RavneetBittu @VSOMANNA_BJP pic.twitter.com/Jo4P4s0fir
— DRM BHOPAL (@BhopalDivision) April 5, 2025
यह एक आधुनिक अवधारणा है, जिसमें यात्रियों को एक छोटे केबिन (पॉड) के रूप में निजी स्थान दिया जाता है। हर पॉड में सोने, सामान रखने, चार्जिंग, मनोरंजन (टीवी), वाई-फाई, मेकअप मिरर और एसी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह महिलाओं और पुरुष यात्रियों के लिए अलग-अलग होंगे। यह विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए उपयोगी है, जो कुछ घंटों के लिए रुकना चाहते हैं या ट्रेन बदलने के इंतजार में रहते हैं।
पॉड होटल की दरें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए काफी किफायती रखी गई हैं। मल्टी बेड पॉड्स की शुरुआती दरें 200 रुपए से शुरू होती हैं, जबकि फैमिली पॉड्स के लिए शुरुआती दर 400 रुपए की गई है। समय के अनुसार दरें बढ़ती हैं, जिससे यात्री अपनी आवश्यकता अनुसार समय और पॉड का चयन कर सकते हैं।
यात्रियों के लिए ऑनलाइन (आईआरसीटीसी वेबसाइट) और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पॉड बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। बुकिंग के लिए पीएनआर नंबर अनिवार्य होगा। कुछ घंटे रुकने वाले यात्रियों या ट्रेन के चलने में देरी होने से परेशान यात्रियों के लिए 'पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम' किसी वरदान से कम नहीं है।
Input: IANS
यह भी पढ़ें
Advertisement
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें