×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दूसरी, तीसरी या चौथी बीवी बनो... धर्मांतरण का शिकार हुई हिंदू लड़की सृष्टि उर्फ मरियम ने खोले आगरा गैंग के राज़

आरोप है कि पैसों का लालच देकर अब्बू तालिब, अब्दुल रहमान और आयशा ने युवती पर दबाव बनाया और व्हाट्सएप के जरिए कथित तौर पर कलमा पढ़वाया गया. उसका नाम भी बदलकर 'मरियम' रखा गया.

Author
26 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:47 AM )
दूसरी, तीसरी या चौथी बीवी बनो... धर्मांतरण का शिकार हुई हिंदू लड़की सृष्टि उर्फ मरियम ने खोले आगरा गैंग के राज़
Advertisement

आगरा धर्मांतरण मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इस मामले की एक पीड़ित ने पुलिस पूछताछ में धर्मांतरण गिरोह के बारे में अहम जानकारियां दीं. पुलिस ने इस युवती का कोर्ट में भी बयान दर्ज कराया है. देहरादून की रहने वाली युवती को आगरा पुलिस ने रेस्क्यू किया है.

प्रेमजाल में फंसा कराया धर्म परिवर्तन

पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया कि पहले उसे सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति, अब्बू तालिब, ने संपर्क किया. तालिब ने भरोसा जीतने के बाद प्रेमजाल में फंसाकर उसे अपनी "फैमिली" से भी मिलवाया. इसके बाद तालिब ने युवती को आयशा नाम की महिला से मिलवाया, जिसने उसे अब्दुल रहमान नाम के व्यक्ति से मिलवाया.

मुजफ्फरनगर का है अब्बू तालिब

Advertisement

आगरा पुलिस के मुताबिक, अब्बू तालिब उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी है, जबकि आयशा और अब्दुल रहमान देहरादून के रहने वाले हैं.

युवती ने बताया कि आयशा की तरफ से उसे "सेफ हाउस" में रहने और लग्जरी लाइफस्टाइल का लालच दिया गया. बदले में उसे इन्वेस्टमेंट करने की शर्त बताई गई, जिसका मतलब था कि उसे किसी की दूसरी, तीसरी या चौथी पत्नी बनना होगा.

आयशा और अब्दुल ने कराया युवती का धर्मांतरण

आरोप है कि आयशा और अब्दुल रहमान ने युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाया. धर्म परिवर्तन के बाद उसे एक नामों की सूची दी गई, जिसमें से उसे "मरियम" नाम चुनने को कहा गया.

Advertisement

कुछ दिन पहले युवती का फोन खराब होने पर उसे अब्बू तालिब ने नया फोन दिलाया, जिसके पैसे आयशा ने दिए. अब्बू तालिब ही उसका मोबाइल रिचार्ज कराता था. गिरोह की सदस्य आयशा ट्रैक होने से बचने के लिए सेकेंड हैंड या कीपैड फोन का इस्तेमाल करती थी.

युवती का नाम बदलकर 

आरोप है कि पैसों का लालच देकर अब्बू तालिब, अब्दुल रहमान और आयशा ने युवती पर दबाव बनाया और व्हाट्सएप के जरिए कथित तौर पर कलमा पढ़वाया गया. उसका नाम भी बदलकर 'मरियम' रखा गया.

Advertisement

आगरा पुलिस ने किया पूरे गैंग का पर्दाफाश 

यह भी पढ़ें

युवती ने यह भी बताया कि गिरोह में झारखंड निवासी एक व्यक्ति अयान भी शामिल है. अयान ने देहरादून के लड़के की जानकारी दी, जिसने उसे दिल्ली पहुंचाया. वहां से उसे किसी अन्य तरह ले जाया जा रहा था. इसी दौरान आगरा पुलिस ने पूरे गैंग का पर्दाफाश करते हुए युवती का रेस्क्यू किया. अब तक इस मामले में आगरा पुलिस 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें