×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फिर सुलगा ढाका! बांग्लादेश में यूनुस सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, हिंसा आगजनी के बाद प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी

बांग्लादेश में एक बार फिर सरकार विरोधी प्रदर्शन तेज हो गए हैं. भारी संख्या में प्रदर्शनकारी मोहम्मद यूनुस के आवास के बाहर जमा हुए और उग्र प्रदर्शन किया.

Author
06 Feb 2026
( Updated: 06 Feb 2026
01:55 PM )
फिर सुलगा ढाका! बांग्लादेश में यूनुस सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, हिंसा आगजनी के बाद प्रदर्शनकारियों ने दी चेतावनी
Advertisement

बांग्लादेश में 12 फरवरी को आम चुनाव होने वाले हैं. इसस पहले राजधानी ढ़ाका फिर सुलग गई है. ढाका में युवाओं ने एक बार फिर विरोध की आवाज बुलंद करते हुए उग्र प्रदर्शन किया है. प्रदर्शनकारियों ने ढाका में कई जगह हिंसा, हिंसक झड़प और आगजनी को अंजाम दिया.

बांग्लादेश में 9वें राष्ट्रीय वेतनमान को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किए गए. स्थानीय मीडिया के अनुसार, प्रदर्शनकारी कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के आधिकारिक आवास ‘जमुना’ के पास पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी झड़प हो गई. जिससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई. 

प्रदर्शनकारियों पर पर लाठीचार्ज-आंसू गैस

Advertisement

हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों लाठीचार्ज के साथ ही आंसू गैस के गोले छोड़े. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने ‘जमुना’ के आसपास बैरिकेडिंग की. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और साउंड ग्रेनेड का इस्तेमाल किया. इस दौरान प्रदर्शनकारी अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते रहे. यूनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश (यूएनबी) ने यह जानकारी दी. 

एक महिला प्रदर्शनकारी ने बताया कि वे सिर्फ वेतनमान संशोधन की मांग उठाने के लिए जमा हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं. कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. सरकारी कर्मचारियों की मांग है कि मौजूदा वेतन से परिवार चलाना मुश्किल है. उन्होंने सरकार पर अजीविका संबंधी चिंताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया. 

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ अमेरिका में भी उठी जोरदार आवाज, एक साथ 25 शहरों में हल्ला बोल

वहीं, पुलिस के साथ झड़प में कई लोग घायल हो गए. सरकारी कर्मचारियों ने मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं की और पुलिस की कार्रवाई ऐसे ही जारी रही तो चुनावों को बहिष्कार करेंगे. 

Advertisement

दिसंबर 2025 में भी हुआ प्रदर्शन 

यह भी पढ़ें

इससे पहले दिसंबर महीने में भी बांग्लादेश सचिवालय में काम करने वाले विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था. उन्होंने वित्तीय सलाहकार सालेहुद्दीन अहमद के कार्यालय में घेर लिया था. कर्मचारी लंबे समय से विभिन्न भत्तों की मांग कर रहे हैं. 3 दिसंबर को बांग्लादेश सचिवालय के कर्मचारियों ने चेतावनी दी थी कि अगर दिसंबर तक वेतन आयोग को लेकर गजट अधिसूचना जारी नहीं की गई, तो वे बड़ा आंदोलन शुरू करेंगे.  

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें