×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Axiom-4 मिशन एक बार फिर टला, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उड़ान पर लगा ब्रेक

Axiom-4 मिशन को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है. यह फैसला रॉकेट के 'स्टैटिक फायर' परीक्षण के बाद लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) के रिसाव की पुष्टि के चलते लिया गया है. इस मिशन के जरिए वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा जाना था. स्पेसएक्स (SpaceX) कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रॉकेट के एक हिस्से में लिक्विड ऑक्सीजन का रिसाव पाया गया है.

Axiom-4 मिशन एक बार फिर टला, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उड़ान पर लगा ब्रेक
Advertisement

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष में उड़ान भरने के सपने को साकार होने के लिए फिलहाल थोड़ा और इंतजार करेगा, क्योंकि Axiom-4 मिशन को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया है. यह फैसला रॉकेट के 'स्टैटिक फायर' परीक्षण के बाद लिक्विड ऑक्सीजन (LOx) के रिसाव की पुष्टि के चलते लिया गया है. इस मिशन के जरिए वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) भेजा जाना था.

स्पेसएक्स (SpaceX) कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि रॉकेट के एक हिस्से में लिक्विड ऑक्सीजन का रिसाव पाया गया है. तकनीकी टीम इस समस्या की मरम्मत में जुट गई है और जब तक यह कार्य पूरी तरह से नहीं हो जाता, तब तक मिशन की नई लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की जाएगी. बता दें कि Axiom-4 मिशन बुधवार शाम 5:30 बजे लॉन्च होने वाला था. इस ऐतिहासिक मिशन में भारत के अलावा पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं.

यह पहली बार है जब कोई भारतीय निजी साझेदारी के जरिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना होने वाला था. शुभांशु शुक्ला की यह उड़ान भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नई दिशा तय कर सकती है. मिशन टलने से भले ही थोड़ी निराशा है, लेकिन सुरक्षा और तकनीकी शुद्धता को प्राथमिकता देना इस मिशन की सफलता के लिए बेहद ज़रूरी माना जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें