×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PAK के लिए उमड़ा अरशद मदनी का प्यार, शाहनवाज हुसैन ने दिया करारा जवाब

मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मदनी के बयान की मैं निंदा करता हूं. यह बहुत ही आपत्तिजनक बयान है. पाकिस्तान खून-खराबा कर सकता है और हम उनका पानी भी नहीं रोक सकते. जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दिए गए बयान से मुस्लिम समुदाय में भी गुस्सा है. पाकिस्तान ने जो हरकत की है, यह हमला सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि, यहां के लोगों की रूह पर हमला था. जिस तरह से धर्म पूछकर हमारे लोगों को मारा गया. आतंकवादियों का एक ही मकसद था कि भारत में रहने वाले हिन्दू-मुसलमानों को बांटा जाए.

Author
06 May 2025
( Updated: 09 Dec 2025
01:59 AM )
PAK के लिए उमड़ा अरशद मदनी का प्यार, शाहनवाज हुसैन ने दिया करारा जवाब
Advertisement

भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के चीफ मौलाना अरशद मदनी के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि निलंबित होने के बाद पाकिस्तान की वकालत करते हुए कहा था कि पानी रोकना ठीक नहीं है. मदनी के इस बयान पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि अभी तो सिर्फ पानी रोका है, भारत आगे पाकिस्तान की हवा रोकेगा. 


मौलाना अरशद मदनी को शाहनवाज हुसैन का करारा जवाब 


मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मदनी के बयान की मैं निंदा करता हूं. यह बहुत ही आपत्तिजनक बयान है. पाकिस्तान खून-खराबा कर सकता है और हम उनका पानी भी नहीं रोक सकते. जमीयत उलेमा-ए-हिंद द्वारा दिए गए बयान से मुस्लिम समुदाय में भी गुस्सा है. पाकिस्तान ने जो हरकत की है, यह हमला सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि, यहां के लोगों की रूह पर हमला था. जिस तरह से धर्म पूछकर हमारे लोगों को मारा गया. आतंकवादियों का एक ही मकसद था कि भारत में रहने वाले हिन्दू-मुसलमानों को बांटा जाए. लेकिन, देश एकसाथ खड़ा है और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा. लेकिन, मदनी कह रहे हैं कि अभी पाकिस्तान का पानी नहीं रोकना चाहिए. युद्ध नहीं होना चाहिए, और अमन-चैन शांति बनी रहनी चाहिए. क्या उन्होंने कभी आतंकवादियों का विरोध किया?

Advertisement


 पाकिस्तान को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब


यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय की ओर से राफेल का मजाक बनाए जाने पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस देश के साथ खिलवाड़ कर रही है. पहलगाम में धर्म पूछकर लोगों को मारा गया. पाकिस्तान ने धर्म के आधार पर बांटने की साजिश रची. कांग्रेस का दावा होता है कि वह सरकार के साथ हैं. लेकिन, इनके नेता कहते हैं कि युद्ध नहीं होना चाहिए. सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा जाता है. अजय राय राफेल को खिलौना बता रहे हैं, हमारे राफेल का मजाक तो पाकिस्तान उड़ाता है. कांग्रेस के नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. हमारे राफेल का मजाक बनाकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है? देश में कांग्रेस को लेकर गुस्सा है.

Advertisement


देश को पीएम मोदी पर है भरोसा


भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि कांग्रेस देश के साथ खड़ी रहे नहीं तो देश की जनता सबक सिखाएगी.


Advertisement

यह भी पढ़ें

7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल पर भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान को जिस भाषा में जवाब देना है उसकी तैयारी चल रही है. देश को अपने पीएम पर भरोसा है और देश एकजुट होकर तैयार है. मॉक ड्रिल इसकी एक तैयारी है, ताकि दुश्मन कोई नापाक हरकत करें तो उसके लिए कैसे तैयार रहना है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें