×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कनाडा, साइप्रस के अलावा क्रोएशिया भी जाएंगे PM मोदी, इन 2 देशों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा; ये है शेड्यूल

पीएम मोदी 15 से 19 जून के बीच 3 अलग-अलग देशों का दौरा करेंगे. इनमें कनाडा, साइप्रस और क्रोएशिया का दौरा शामिल है. क्रोएशिया और साइप्रस में किसी भी भारतीय पीएम का पहला विदेशी दौरा होगा. तीनों ही दौरों पर कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

कनाडा, साइप्रस के अलावा क्रोएशिया भी जाएंगे PM मोदी, इन 2 देशों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा; ये है शेड्यूल
Advertisement

पीएम मोदी 15 से 19 जून के बीच तीन अलग-अलग देशों के दौरे पर रहेंगे. इनमें क्रोएशिया और साइप्रस में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला दौरा होगा. इस दौरे का शेड्यूल विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी किया गया है. पीएम मोदी का तीनों ही दौरा काफी महत्वपूर्ण है. कनाडा में वह G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. साइप्रस में द्विपक्षीय वार्ता और क्रोएशिया में कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. देश के प्रधानमंत्री की यह यात्रा तीनों देशों के साथ वैश्विक कूटनीतिक संबंधों में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. 

15 से 16 जून के बीच साइप्रस दौरे पर होंगे पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी सबसे पहले साइप्रस का दौरा करेंगे. वह 15 जून को देश की राजधानी निकोसिया पहुंचेंगे. यह किसी भी भारतीय पीएम की पहली यात्रा होगी. वह साइप्रस के राष्ट्रपति के द्वारा मिले निमंत्रण पर द्विपक्षीय वार्ता में शामिल होंगे. इसके अलावा लिमासोल में वह व्यापारिक नेताओं को संबोधित करेंगे. इस दौरान वह दोनों देशों के बीच संबंधों को गहरा करने भूमध्यसागरीय क्षेत्र में यूरोपीय संघ के साथ भारत की भागीदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएंगे. 

Advertisement

कनाडा में G-7 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

साइप्रस की यात्रा के बाद पीएम मोदी 16 और 17 जून को कनाडा में आयोजित होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे. कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर वह इस दौरे पर जाएंगे. यह भारत की लगातार छठी G-7 में भागीदारी होगी. इस आमंत्रण से भारत की वैश्विक, आर्थिक और राजनीतिक हैसियत का पता चल रहा है. 

क्या होंगे G-7 के मुद्दे? 

Advertisement

कनाडा में आयोजित होने वाले G-7 शिखर सम्मेलन में ऊर्जा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और महत्वपूर्ण खनिज जैसे वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी. पीएम मोदी सम्मेलन के बाद आउटरीच सत्र के दौरान कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. यह यात्रा भारत-कनाडा के बीच बिगड़े रिश्तों को भी सुधारने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है. 

18 जून क्रोएशिया दौरा

तीन अलग-अलग देशों के दौरों में पीएम मोदी का 18 जून को क्रोएशिया में आखिरी दौरा होगा. किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला दौरा होगा. यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा. बता दें कि क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच ने पीएम मोदी को इस दौरे का निमंत्रण दिया था. इसके अलावा पीएम मोदी क्रोएशिया के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे. 

क्रोएशिया के साथ इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Advertisement

एक सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम मोदी क्रोएशिया दौरे पर कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. इनमें व्यापार, विज्ञान, सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और उसे मजबूत करने पर चर्चा हो सकती है. भारत और क्रोएशिया के बीच पारंपरिक रूप से संबंध सौहार्दपूर्ण बना रहे इस पर भी बात हो सकती है. दोनों देशों के बीच अगर हाल ही के वर्षों को देखा जाए, तो राजनीतिक संवाद से लेकर आर्थिक सहयोग और लोगों से संपर्क के बीच वृद्धि हुई है. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें