जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अमृत भारत स्टेशन योजना: पश्चिम बंगाल के 101 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, पीएम मोदी करेंगे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन

अग्निमित्रा पॉल ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अमृत भारत परियोजना में पश्चिम बंगाल के 101 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है, जिससे राज्य के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे सेवाएं और बेहतर होंगी.

Author
17 Jan 2026
( Updated: 17 Jan 2026
09:19 AM )
अमृत भारत स्टेशन योजना: पश्चिम बंगाल के 101 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, पीएम मोदी करेंगे वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन
Advertisement

पश्चिम बंगाल में रेलवे ढांचे को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राज्य के 101 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जा रहा है. इस योजना के अंतर्गत यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ-साथ कई नई वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत भी की जाएगी. इन ट्रेनों का संचालन प्रधानमंत्री मोदी के बंगाल दौरे पर शुरू किया जाएगा.

पश्चिम बंगाल के 101 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने आईएएनएस से कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में देशभर में करीब 1,300 रेलवे स्टेशनों का पूरी तरह कायाकल्प किया जा रहा है. पश्चिम बंगाल में इस परियोजना पर लगभग 25 हजार करोड़ रुपए की लागत से काम हो रहा है, जिसमें से 101 स्टेशन राज्य के हैं.

Advertisement

अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि विकास सिर्फ स्टेशन बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर सेक्टर में भारत को आगे ले जाने का लक्ष्य है. प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत एक विकसित देश बने. भारत पहले ही दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अब तीसरे स्थान की ओर तेजी से बढ़ रहा है.

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का होगा उद्घाटन

भाजपा विधायक ने यह भी जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदा में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का उद्घाटन करेंगे. उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेन और स्टेशन योजना विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

Advertisement

अग्निमित्रा पॉल ने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि अमृत भारत परियोजना में पश्चिम बंगाल के 101 रेलवे स्टेशनों को शामिल किया गया है, जिससे राज्य के यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे सेवाएं और बेहतर होंगी.

जनसभा और छात्रों से संवाद

पीएम मोदी शनिवार को मालदा का दौरा करने वाले हैं और देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो बंगाल के हावड़ा और असम के कामाख्या को जोड़ेगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

इसके साथ ही उत्तर बंगाल और उत्तर पूर्व को दक्षिण भारत से जोड़ने वाली कई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का भी उद्घाटन किया जाएगा. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मालदा टाउन स्टेशन पर स्कूली छात्रों से भी बातचीत करेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें