×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'अल्लाह ने तुम्हें हमारे लिए बनाया है...', इंदौर में 10000 हिंदू लड़कियां जिहादियों के निशाने पर, पीड़ित युवती के खुलासे मची सनसनी

युवती ने आरोप लगाया कि इंदौर में मुस्लिम युवक खासकर कोचिंग में पढ़ने वाली हिंदू लड़कियों को टारगेट करते हैं. उसने बताया कि लगभग 10 हजार हिंदू लड़कियां मुस्लिम लड़कों के निशाने पर हैं. कॉल सेंटर और टेलीपरफॉर्मेंस के कार्यस्थलों पर भी धर्मांतरण के लिए स्लीपर सेल सक्रिय हैं.

Author
21 Jul 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:40 AM )
'अल्लाह ने तुम्हें हमारे लिए बनाया है...', इंदौर में 10000 हिंदू लड़कियां जिहादियों के निशाने पर, पीड़ित युवती के खुलासे मची सनसनी
Advertisement

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक युवती के साथ यौन शोषण कर धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने बातचीत के बहाने उसे होटल में बुलाया और शारीरिक शोषण किया. साथ ही, उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया.

यौन शोषण कर बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव

मामला इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत के अनुसार, 2018 में उसकी सुल्तान से मुलाकात हुई थी. इसके बाद आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए और फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका शोषण करता रहा.

Advertisement

पीड़िता ने बताया कि 2019 में वह सुल्तान से परेशान होकर पंजाब चली गई थी, लेकिन वहां भी सुल्तान ने उससे संपर्क करने की कोशिश जारी रखी. मार्च 2025 में जब वह इंदौर लौटी तो सुल्तान ने फिर से उसका पीछा किया.

सुल्तान के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की शिकायत 

पीड़िता का आरोप है कि 6 जून 2025 को आरोपी ने बातचीत के बहाने उसे होटल बुलाया और शारीरिक शोषण किया. साथ ही सुल्तान ने उसे निकाह करने और धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया. इस मामले में पीड़िता ने सुल्तान के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

Advertisement

लसूडिया थाना पुलिस ने पीड़िता से 7 साल तक शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के मामले में आरोपी सुल्तान के खिलाफ केस दर्ज किया है.

युवती ने आरोप लगाया कि इंदौर में मुस्लिम युवक खासकर कोचिंग में पढ़ने वाली हिंदू लड़कियों को टारगेट करते हैं. उसने बताया कि लगभग 10 हजार हिंदू लड़कियां मुस्लिम लड़कों के निशाने पर हैं. कॉल सेंटर और टेलीपरफॉर्मेंस के कार्यस्थलों पर भी धर्मांतरण के लिए स्लीपर सेल सक्रिय हैं. युवती ने कहा कि हिंदू लड़कियों को मुसलमान लड़कों की टीम में रखा जाता है, जहां उन्हें बताया जाता है कि “अल्लाह ने तुम्हें हमारे लिए बनाया है.” इसके बाद उन्हें खाने में नशा देकर शारीरिक शोषण किया जाता है.

आरोपी सुल्तान को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

यह भी पढ़ें

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह जब स्कूल में पढ़ती थी तो उस दौरान उसकी दोस्ती एक युवक से हुई थी. बाद में युवक ने उसके साथ संबंध भी बनाए. इस शिकायत के आधार पर थाना लसूडिया में बीएनएस की धारा 64 (2) के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी का नाम सुल्तान है और जब पीड़िता स्कूल में थी तो उसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें