जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अजित पवार विमान दुर्घटना पर सीबीआई जांच की मांग, सुनेत्रा पवार समेत एनसीपी नेताओं की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात

28 जनवरी को बारामती में लेयरजेट-45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित छह लोगों की जान चली गई थी.

Author
17 Feb 2026
( Updated: 17 Feb 2026
03:01 PM )
अजित पवार विमान दुर्घटना पर सीबीआई जांच की मांग, सुनेत्रा पवार समेत एनसीपी नेताओं की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात
Advertisement

महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान दुर्घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई है. यह मांग अजित पवार की पत्नी और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात के दौरान की गई.

मुख्यमंत्री से की गई सीबीआई जांच की मांग

एनसीपी के नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट और सांसद प्रफुल्ल पटेल, डिप्टी चीफ मिनिस्टर सुनेत्रा पवार, स्टेट प्रेसिडेंट और सांसद सुनील तटकरे, मंत्री हसन मुश्रीफ और यूथ लीडर पार्थ पवार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर इस हादसे की सीबीआई जांच कराने की मांग की.

Advertisement

इस मुलाकात के बाद सुनील तटकरे ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमने मुख्यमंत्री से इस पूरी घटना की सीबीआई जांच कराने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री ने हमें आश्वासन दिया है कि राज्य सरकार केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच कराने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी.

दिल्ली में भी हुई थी अहम मुलाकात

इससे पहले सुनेत्रा पवार नई दिल्ली भी पहुंची थीं. उनका यह दौरा महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद हुआ था. तब उन्होंने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी.

Advertisement

इसके पहले एनसीपी-एसपी विधायक रोहित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपील की कि वे 28 जनवरी को बारामती के पास हुए विमान दुर्घटना की व्यापक, पारदर्शी और स्वतंत्र जांच का आदेश दें.

28 जनवरी को हुआ था हादसा

28 जनवरी को बारामती में लेयरजेट-45 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार सहित छह लोगों की जान चली गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें

अजित पवार जिला परिषद और पंचायत समिति के चल रहे चुनावों के बीच एक जनसभा में भाग लेने के लिए बारामती जा रहे थे, तभी लैंडिंग के दौरान विमान नियंत्रण से बाहर हो गया था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें