×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सोनू सूद के बाद तेज प्रताप यादव ने दिखाई इंसानियत, राजपाल यादव के परिवार को दिया 11 लाख का सहयोग

तेज प्रताप यादव ने अभिनेता राजपाल यादव की मदद के लिए 11 लाख रुपए देने का एलान किया है. तेज प्रताप यादव के पोस्ट और सराहनीय काम को यूजर्स भी सपोर्ट कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि तेजू भैया ने दिल जीत लिया.

Author
10 Feb 2026
( Updated: 10 Feb 2026
12:03 PM )
सोनू सूद के बाद तेज प्रताप यादव ने दिखाई इंसानियत, राजपाल यादव के परिवार को दिया 11 लाख का सहयोग
Advertisement

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद द्वारा कमेडियन एवं एक्टर राजपाल यादव के लिए किए गए ट्वीट ने सोशल मीडिया पर लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया. 

तेज प्रताप यादव ने की राजपाल यादव की मदद 

उन्होंने मंगलवार की सुबह इंडस्ट्री के लोगों से एकजुटता के साथ राजपाल यादव की आर्थिक तौर पर मदद करने की अपील की थी. अब जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने राजपाल यादव की मदद करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की है.

11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता

Advertisement

तेज प्रताप यादव ने अभिनेता की मदद के लिए 11 लाख रुपए देने का एलान किया है. उन्होंने मदद का एलान करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंद्रजीत यादव के पोस्ट से राजपाल यादव के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई. इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा जनशक्ति जनता दल परिवार उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है. करुणा एवं सहयोग की भावना से मैं और जेजेडी परिवार की ओर से 11 लाख रुपए की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं."

तेज प्रताप यादव के पोस्ट और सराहनीय काम को यूजर्स भी सपोर्ट कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि तेजू भैया ने दिल जीत लिया.

आर्थिक तंगी की वजह से तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव

Advertisement

बता दें कि आर्थिक तंगी की वजह से तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव की मदद के लिए सोनू सूद ने लोगों से एकजुटता की अपील की थी. उन्होंने कहा कि राजपाल यादव का हिंदी सिनेमा में अतुल्यनीय योगदान है और वे भविष्य में उनकी फिल्म का भी हिस्सा होंगे.

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, "राजपाल यादव एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने वर्षों तक हमारे उद्योग को अविस्मरणीय योगदान दिया है. वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे, और मेरा मानना ​​है कि यह हम सभी के लिए—निर्माताओं, निर्देशकों और सहकर्मियों के लिए एकजुट होने का क्षण है. जब हमारे अपने किसी व्यक्ति को कठिन दौर से गुजरना पड़ता है तो उद्योग को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें