×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

DK शिवकुमार के बाद कांग्रेस विधायक ने RSS एंथम गाकर बढ़ाई पार्टी की टेंशन! कहा- मुझे नहीं लगता है कि इसमें कुछ भी गलत है

कर्नाटक में कांग्रेस की टेंशन बढ़ रही है. कांग्रेस नेता और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बाद अब कांग्रेस विधायक एच डी रंगनाथ ने भी आरएसएस की प्रार्थना गीत के कुछ पंक्तियों को गाया है.

Author
24 Aug 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:13 AM )
DK शिवकुमार के बाद कांग्रेस विधायक ने RSS एंथम गाकर बढ़ाई पार्टी की टेंशन! कहा- मुझे नहीं लगता है कि इसमें कुछ भी गलत है
DK Shivkumar/HD Ranganath
Advertisement

कर्नाटक की राजनीति हाल के दिनों में काफी दिलचस्प हो चली है. दरअसल हाल के दिनों में कर्नाटक में लगातार कुछ ऐसा हुआ है जो कांग्रेस की टेंशन बढ़ा सकता है. कांग्रेस नेता और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बाद अब कांग्रेस विधायक एच. डी. रंगनाथ ने भी आरएसएस की प्रार्थना गीत की कुछ पंक्तियां गाईं. उन्होंने गीत की तारीफ में कसीदे पढ़ दिए साथ ही बीजेपी पर धर्म के नाम पर लोगों के बीच विभाजन फैलाने का आरोप लगाया.

‘मुझे नहीं लगता है कि इसमें कुछ भी गलत है’

तुमकुरु के कुनिगल में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए आरएसएस की प्रार्थना गीत 'नमस्ते सदा वत्सले' की कुछ पंक्तियों को गाईं. उन्होंने गीत की तारीफ में कहा कि डिप्टी सीएम शिवकुमार ने विधानसभा में जब ये गीत गाया तो मैंने भी फिर इसका अर्थ पढ़ा. मुझे इसमें कुछ गलत नहीं लगा. गीत का अर्थ है कि हमें उस धरती को नमन करने की जरूरत है जहां हम पैदा हुए हैं. मुझे नहीं लगता है कि इसमें कुछ भी गलत है. हमारी कांग्रेस पार्टी धर्मनिरपेक्ष है, और हम दूसरे की अच्छी चीजों को स्वीकार करने में हिचकिचाते कभी नहीं.

बीजेपी पर रंगनाथ का हमला

विधायक रंगनाथ ने बीजेपी पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कट्टरपंथी विचार जाति और लोगों के बीच धर्म के नाम पर विभाजन पैदा करने का काम करती है. जिसका हम सख्त विरोध करते हैं. अगर कोई आरएसएस का गीत का गाता है तो इसमें क्या दिक्कत है? मैं तो बस यही सवाल पूछ रहा हूं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि 21 अगस्त को मॉनसून सत्र के दौरान कर्नाटक विधानसभा में डीके शिवकुमार ने भी जब चिन्नास्वामी स्टेडियम भगदड़ मामले पर चर्चा के दौरान आरएसएस की प्रार्थना गीत गाया था. इसे सुनकर वहां मौजूद सभी सदस्य हैरान रह गए. लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि क्या शिवकुमार बीजेपी जॉइन करने वाले हैं? हालांकि उन्होंने गीत गाने से एक दिन पहले ही कह दिया था कि वह 'जन्मजात कांग्रेसी' हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें