×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Haryana में बीजेपी की बंपर जीत के बाद तुरंत पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, दी जीत की बधाई

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाक़ात की और हरियाणा में बीजेपी की बंपर जीत पर बधाई दी। इस दौरान सीएम धामी ने उत्तराखंड के कई प्रोजेक्ट को लेकर भी पीएम मोदी से बातचीत की है।

Author
09 Oct 2024
( Updated: 07 Dec 2025
04:42 PM )
Haryana में बीजेपी की बंपर जीत के बाद तुरंत पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, दी जीत की बधाई
Advertisement
हरियाणा में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल कर कांग्रेस को धूल चटाने का काम किया। लेकिन इस जीत के पीछे बीजेपी के बड़े बड़े दिग्गजों की रणनीति। बीजेपी के धुरंधर नेताओं की मेहनत रंग लाई। बीजेपी की इस जीत के कई भागीदार हैं। सबसे ऊपर नाम आता है उत्तराखंड के फायरब्रांड मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami का। जिन्होंने दिन रात एक कर हरियाणा के चुनावी मैदान में हुंकार भरी। जिन जिन सीटों पर सीएम धामी ने मोर्चा संभाला बीजेपी उम्मीदवारों की बंपर जीत हुई। यही वजह है जैसे ही हरियाणा में बीजेपी ने परचम लहराया। तुरंत प्रधानमंत्री मोदी ने पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।


मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा "किसानों, जवानों और मातृशक्ति के कल्याण हेतु सदैव समर्पित, देश की युवाशक्ति के सपनों के अनुरूप सशक्त, सक्षम और शक्तिशाली भारत के शिल्पकार, 23 वर्षों से देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से अजेय जननायक यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से भेंट कर उनका बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी को श्री केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और बाबा केदारनाथ जी का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री जी के करिश्माई नेतृत्व में हरियाणा में भाजपा को मिली प्रचंड जीत हेतु उन्हें बधाई दी। माननीय प्रधानमंत्री जी से 2123 मेगावाट क्षमता की 21 जल विद्युत परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान किए जाने का अनुरोध किया। साथ ही भारत सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्क योजना के अंतर्गत देहरादून, गौचर और चिन्यालीसौंड के मध्य हेलीकॉप्टर सेवाओं को पुनः संचालित किए जाने का भी अनुरोध किया। प्रधानमंत्री जी से सोनप्रयाग-गौरीकुंड और गोविंद घाट-हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजनाओं को राज्य सरकार द्वारा विकसित करने व संचालन के लिए हस्तांतरित करने का अनुरोध किया "

जीत की बधाई के साथ साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से उत्तराखंड के कुछ प्रोजेक्ट के उद्धार को लेकर भी चर्चा की है। जिसमें 2123 मेगावाट की 21 जल विद्युत परियोजनाओं के विकास निर्माण का काम भी शामिल है। पीएम मोदी और धामी की ये मुलाक़ात काफ़ी अहम बताई जा रही है। क्योंकि सीएम धामी ने हरियाणा में जिस जिस सीट पर मोर्चा सँभाला। सारे उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है..कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया।


 जिन सीटों पर धामी ने किया प्रचार जीते उम्मीदवार 


सीट           नाम                  नतीजे
कालका       शक्ति रानी शर्मा     जीतीं   
रेवाड़ी         लक्ष्मण सिंह यादव    जीते
गुरूग्राम         मुकेश शर्मा          जीते
सोहना       तेजपाल तंवर           जीते 
सफीदो      राजकुमार गौतम       जीते          
पुंडरी          सतपाल जंबा          जीते 
बड़कल        धनेश अदालखा     जीते          
लाडवा          नायब सिंह सैनी    जीते     
फ़रीदाबाद      विपुल गोयल       जीते  
बल्लभगढ़       मूलचंद शर्मा        जीते 

तो ये 10 सीटें है जहां दिन रात एक कर सीएम धामी ने मोर्चा सँभाला। उसी का नतीजा है कि अच्छे मार्जिन से सभी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी। धामी की चुनावी रैलियों और प्रचार अभियानों ने न केवल पार्टी के प्रत्याशियों को मज़बूती दी बल्कि मतदाताओं के बीच बीजेपी के एजेंडे और नीतियों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। जिससे बीजेपी को बढ़त मिल सकी।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें