×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हैदराबाद में चारमीनार के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 17 लोग जिंदा जले, PM मोदी ने जताया दुख

रविवार को हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार बिल्डिंग के पास गुलजार हाउस में लगी आग में 17 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने व्यावसायिक क्षेत्र की भीड़भाड़ वाली गली में फंसे कुछ लोगों को बचाया. कई लोग परिसर में फैले घने धुएं के कारण बेहोश भी हो गए.पीएम मोदी ने हैदराबाद में हुई इस भीषण अग्निकांड पर दुख जताया है.

हैदराबाद में चारमीनार के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 17 लोग जिंदा जले, PM मोदी ने जताया दुख
Advertisement
हैदरबाद में दिल दहलाने वाला भीषण अग्निकांड हुआ है. वहां की ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलज़ार हाउस की एक बिल्डिंग में भयंकर आग लगी है. इस हादसे में 17 लोग ज़िंदा जल गए हैं. इनमे कई बच्चें और  महिलाएं भी शामिल हैं. फिलहाल अभी राहत और बचाव कार्य जारी है. इसमें कई और लोगों के फंसे होने की आशंका जाहिर की गई है. पीएम मोदी ने इस घटना पर अपना दुख प्रकट किया है. उन्होंने लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों और पीड़ितों के लिए सहायता राशि का ऐलान किया है. 

कैसे लगी आग 

खबरों के मुताबिक, रविवार को हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार बिल्डिंग के पास गुलजार हाउस में लगी आग में 17 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने व्यावसायिक क्षेत्र की भीड़भाड़ वाली गली में फंसे कुछ लोगों को बचाया. कई लोग  परिसर में फैले घने धुएं के कारण बेहोश भी हो गए. बता दें कि जिस बिल्डिंग में यह आग लगी है. वहां मोती के व्यापारी और उसके कर्मचारियों के परिवार के करीब 30 लोग मौजूद थे. वहीं मोती व्यापारी की दुकान मोदी पर्ल्स के ग्राउंड फ्लोर पर थी, लेकिन उसके परिवार के अलावा और कुछ अन्य कर्मचारीपहली मंजिल पर रहते थे. आग को बुझाने के लिए आठ दमकल गाड़ियों को लगाया गया है. सूत्रों ने बताया कि यह आग शार्ट सर्किट से लगी है.

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान 

पीएम मोदी ने हैदराबाद में हुई इस भीषण अग्निकांड पर दुख जताया है. उनके आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया है कि 'आग की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना जाहिर करता हूं. घायलों/झुलसे लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक परिजनों को 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी, वहीं घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे. 

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने भी किया घटनास्थल का दौरा 

बता दें कि हैदराबाद की गुलजार बिल्डिंग में लगी आग के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी वहां का दौरा किया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ लिखा कि हैदराबाद के चारमीनार के पास गुलजार हाउस में दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया. बचाव और राहत कार्यों के बारे में स्थिति को संभालने वाले वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की और उनसे तत्काल चिकित्सा सहायता और मदद प्रदान करने का आग्रह किया. भारत सरकार आवश्यक सहायता और सहयोग प्रदान करेगी. मैं राज्य सरकार से अनुरोध करता हूं कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचने के लिए इमारतों की अग्नि सुरक्षा ऑडिट सहित सभी आवश्यक सावधानियां बरती जाएं. इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह आग एक मोती व्यापारी के परिवार के दुकान में लगी है. मैं किसी को दोष नहीं दे रहा हूँ, लेकिन तेजी से विकसित हो रहा इस शहर की पुलिस, नगरपालिका, अग्निशमन और बिजली विभागों को और भी मजबूत किए जाने की जरूरत है.'

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी जताया दुख 

इस घटना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी अपना दुख प्रकट किया है. उन्होंने अधिकारियों को आग में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, वह पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें