×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मासूम चेहरा, जिहादी इरादे…! भारत में ISIS मॉड्यूल चला रहा था 19 साल का छात्र, ATS ने मुरादाबाद से दबोचा

हारिश अली को मुरादाबाद में उसकी कॉलेज से अरेस्ट किया गया है. वह ISIS हैंडलर्स के लिए काम कर रहा था और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को सुसाइड बॉम्बिंग के लिए ब्रेन वॉश करता था.

Author
17 Mar 2026
( Updated: 17 Mar 2026
12:53 PM )
मासूम चेहरा, जिहादी इरादे…! भारत में ISIS मॉड्यूल चला रहा था 19 साल का छात्र, ATS ने मुरादाबाद से दबोचा
Advertisement

आतंक का व्हाइट कॉलर मॉड्यूल फिर सक्रिय हो गया है. ISIS जैसे आतंकी संगठन युवाओं को ऑनलाइन जोड़कर कट्टरपंथ और आतंक की ओर धकेल रहे हैं. उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वॉयड (ATS) ने मुरादाबाद से 19 साल के छात्र हारिश अली को अरेस्ट किया है. उस पर आरोप है कि वह ISIS से जुड़ा हुआ था और ऑनलाइन युवाओं की भर्ती कर रहा था. 

ATS का दावा है कि हारिश अली ISIS हैंडलर्स के लिए काम कर रहा था और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को सुसाइड बॉम्बिंग के लिए ब्रेन वॉश करता था. हारिश अली मुरादाबाद की एक कॉलेज से BDS की पढ़ाई कर रहा था. 

वेबसाइट के जरिए शेयर करता था टेरर से जुड़े कंटेट

हारिश अली सहारनपुर का रहने वाला है. ATS ने उसे कॉलेज से दबोचा. जिसके बाद छात्रों में हड़कंप मच गया. कोई सोच भी नहीं सकता, पतला दुबला मासूम से चेहरे वाला हारिश आतंकी इरादे पाल सकता है. चश्में के पीछे उसकी आंखों में कट्टरपंथ पल रहा है. जांच में सामने आया है कि हारिश अली ने 'अल इत्तिहाद मीडिया फाउंडेशन' नाम से एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया था. इसमें वह भड़काऊ वीडियो और कंटेट पोस्ट करता था. इसी के जरिए वह अन्य मुस्लिम लड़कों को ISIS से जुड़ने के लिए मोटिवेट करता था. 

शरिया कानून लागू करने की मुहिम 

Advertisement

ATS का कहना है कि हारिश अली ISIS की वेबसाइट और न्यूज चैनल ‘अल नाबा’ (Al-Naba) को भी फॉलो करता था. आतंकियों के भड़काऊ वीडियो को वह एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म के जरिए शेयर करता था. दावा है कि वह सोशल मीडिया पर कई ग्रुप चलाता था, जिसमें फिदायीन हमलों के लिए उकसाया जाता था. हारिश की जिहादी सोच का इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि वह भारत के कानून और संविधान को नहीं मानता है, वह शरिया कानून लागू करने की मुहिम से जुड़ा था. पूछताछ में उसने माना कि वह शरिया कानून में ही यकीन रखता है. 

ATS ने कैसे कसा शिकंजा? 

हारिश अली सोशल मीडिया ग्रुप्स पर एक्टिव था और उसकी ऑनलाइन एक्टिविटी ही उस पर भारी पड़ गई. ATS खुफिया जानकारी के आधार पर उसे ट्रेस कर उस तक पहुंची. इस दौरान उसकी फॉलोइंग लिस्ट को भी ट्रैक किया गया था. ATS अधिकारियों के मुताबिक, हारिश अली पाकिस्तान और सीरिया में एक्टिव ISIS ग्रुप्स के संपर्क में था. फिलहाल जांच टीम इस मामले को गंभीरता से देख रही है. 

महाराष्ट्र ATS ने इंजीनियर छात्र को किया था अरेस्ट 

Advertisement

यह भी पढ़ें

देश में व्हाइट कॉलर और स्टूडेंट टेरर मॉड्यूल तेजी से एक्टिव हो रहा है. इससे पहले महाराष्ट्र ATS ने जैश-ए-मोहम्मद और ISIS से कथित कनेक्शन के आरोप में इंजीनियर छात्र को अरेस्ट किया था. ATS ने बताया कि 21 वर्षीय कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्र अयान यूसुफ शेख को कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर प्रसारित नफरत फैलाने वाले कंटेंट के जरिए गुमराह किया गया था, जिसका संबंध पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद समूह से है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें