×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में 18 श्रद्धालुओं की मौत, रोड पर खड़े ट्रक से टकराई बस के उड़े परखच्चे, सीएम भजनलाल ने जताया दुख

खबरों के मुताबिक, जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत दर्शन के लिए गई बस के लौटते समय मतोड़ा क्षेत्र में खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. यह टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया, जिसकी वजह से कई यात्री उसमें फंस गए.

राजस्थान में भीषण सड़क हादसे में 18 श्रद्धालुओं की मौत, रोड पर खड़े ट्रक से टकराई बस के उड़े परखच्चे, सीएम भजनलाल ने जताया दुख
Advertisement

राजस्थान में एक भीषण सड़क हादसे में 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि फलोदी जिले के मतोड़ा क्षेत्र में एक टूरिस्ट बस खड़े ट्रक में जा घुसी, जिसके बाद बस के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में 3 से 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटनास्थल पर हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई. पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है. मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम पुलिस दल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला. इस हादसे के बारे में पता चलते ही जोधपुर जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद फरार बताया जा रहा है. 

दर्शन से लौटते वक्त हुआ भीषण हादसा

खबरों के मुताबिक, जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से श्रद्धालुओं को लेकर बीकानेर के कोलायत दर्शन के लिए गई बस के लौटते समय मतोड़ा क्षेत्र में खड़े ट्रक से टक्कर हो गई. यह टक्कर इतनी तेज थी कि बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में जा घुसी और बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया, जिसकी वजह से कई यात्री उसमें फंस गए. घटना के कुछ ही मिनट में स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी, उसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया. 

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे मतोड़ा थाना अधिकारी अमानाराम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला. हादसे में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के अस्पताल में रेफर किया गया. थाना अधिकारी ने अब तक 18 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है.

Advertisement

बस चालक ने खोया संतुलन
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना को लेकर बताया कि बस काफी तेज रफ्तार में थी. उसी बीच अचानक से चालक का संतुलन बिगड़ गया और वह खड़े ट्रेलर को नहीं देख पाया. तेज रफ्तार और अंधेरे के कारण बस सीधे ट्रेलर से टकरा गई. यह हादसा इतना भीषण था कि बस के अंदर से शवों को निकालने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी. उसके बाद मृतकों के शव बाहर निकाले जा सके. 

मुख्यमंत्री भजनलाल ने जताया दुख

इस घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने फोन पर कलेक्टर एस पी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. घायलों को तुरंत ग्रीनकॉरिडोर बना कर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है. 

जोधपुर सांसद ने भी जताया दुख

Advertisement

यह भी पढ़ें

जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि 'फलौदी के मातोड़ा में हुए भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलने के बाद से लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं. अधिकारियों को त्वरित प्रबंध के लिए निर्देशित किया है. जैसी सूचना है उस अनुसार हादसे में बड़ी जनहानि हुई है, अभी हमारा हरसंभव प्रयास है कि घायलों को श्रेष्ठ उपचार मिले. परिजनों को पूरी सहायता दी जाएगी, इस कठिन समय में उनके लिए संबल की प्रार्थना करते हुए सहायता प्रदान करने में तत्पर हूं.' 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें