Advertisement
Loading Ad...
महाकुंभ से सामने आया हैरान करने वाला वीडियो, प्रयागराज में डुबकी लगाने पहुंचा हैरी पॉटर?
महाकुंभ में एक व्यक्ति को देखा गया जो हॉलीवुड स्टार डैनियल रैड्क्लिफ़ यानी की हैरी पॉटर जैसा दिखता है। इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया। जो वायरल हो गया। इसे देखने के बाद लोग अलग अलग तरीके से कमेंट भी कर रहे हैं।
Advertisement
Loading Ad...
महाकुंभ में पहुंचे नागा साधु, संत, महंत और महात्मा खुब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके कई ऐसे लोग हैं जो अपने अलग अंदाज, पहनावे और खूबसूरती की वजह से इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। कजरारी आंखों वाली लड़की इसका जीता-जागता उदाहरण है। इसी बीच एक अन्य व्यक्ति का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जो हॉलीवुड स्टार डैनियल रैडक्लिफ़ यानी की हैरी पॉटर जैसा दिखता है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था और जो वायरल हो गया है। वायरल वीडियो प्रयागराज के महाकुंभ मेले में कैप्चर किया गया था, जिसने दर्शकों को भ्रमित कर दिया और लोगों ने इस पर जमकर कमेंट्स किया है।
प्रयागराज पहुंचे डैनियल रैडक्लिफ़?
इस वीडियो में एक शख्स की शक्ल मशहूर हॉलीवुड फिल्म में हैरी पॉटर का किरदार निभाने वाले डेनियल रैडक्लिफ़ से हूबहू मिल रही है। कई लोग तो कमेंट कर रहे हैं कि हॉलीवुड ऐक्टर भारत में महाकुंभ के संगम में डुबकी लगाने के लिए आए हैं। वीडियो को अब तक करीब 50 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
क्या ये डैनियल रैडक्लिफ़ हैं?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये इंसान वो एक्टर नहीं है। उसकी शक्ल केवल अभिनेता से मिलती है। वो एक आम शख्स है जो महाकुंभ में डुबकी लगाने पहुंचा था। एक स्टॉल पर पूरी-सब्जी खाते दिखा तो किसी ने इसे रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर डाल दिया।
दर्शन करने पहुंची थी डकोटा जॉनसन
फिफ्टी शेड्स ऑप ग्रे और मार्वल की मैडम वेब जैसी फिल्मों से फेम पाने वाली हॉलीवुड स्टार डकोटा जॉनसन भी मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं। डकोटा जॉनसन अपने बॉयफ्रेंड और कोल्डप्ले बैंड के मेन सिंगर क्रिस मार्टिन के साथ भारत आईं थीं। मंदिर में दर्शन के बाद वो सोनाली बेंद्रे के साथ दिखाई दी थीं। उन्होंने इंडियन अटायर पहना था। वीडियो देख नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं। वो उनकी तारीफों की पुल बांध रहे हैं।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...