×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कई देशों के आबादी से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाएं महाकुंभ में डुबकी, विश्व पटल में बजा सनातन का डंका

कुंभनगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। इन्हीं में से एक है डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या। लगभाग 60-65 करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। जो कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है। देखिए ये पूरी खबर

कई देशों के आबादी से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाएं महाकुंभ में डुबकी, विश्व पटल में बजा सनातन का डंका
Advertisement

144 साल बाद बने संयोग के कारण कुंभ महाकुंभ बन गया और इस महाकुंभ में कई मायनों में महारिकॉर्ड बनाए है। बीते 13 जनवरी से आयोजित हुए इस महाकुंभ मेले के अंतिम स्नान पर 65 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। बुधवार को 12 बजे तक महाशिवरात्री के मौके पर 65.78 करोड़ के पार पहुंच गई है। खास बात ये है कि ये संख्या कई देशों की आबादी से भी कई गुना ज्यादा है। 65 करोड़ से अधिक क्षद्धालुओं ने डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की मिसाल कायम की है। भारत की इस प्राचीन परंपरा ने अपनी दिव्यता और भव्यता से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से यह संभव हो पाया है। 


कई देशों की आबादी से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कई देशों की आबादी से कई गुना ज्यादा है। 65 करोड़ श्रद्धालुओं के किसी स्थान पर जुटना एक ऐतिहासिक पल है। सनातन प्रेमियों ने ये महारिकॉर्ड मात्र 45 दिनों में बनाया है। आईये जानते है उन देशों के नाम जिसके बराबर या फिर जिनसे ज्यादा आबादी ने यहां महाकुंभ में डुबकी लगाए है। 

Advertisement


1- अमेरिका- दोगुनी से ज्यादा आबादी

2- पाकिस्तान- ढाई गुना से अधिक आबादी

3- रूस- चार गुना से ज्यादा आबादी

Advertisement

4- जापान- पांच गुनी आबादी 

5- यूके- दस गुना से अधिक आबादी 

6- फ्रांस- पंद्रह गुना से ज्यादा आबादी 

Advertisement


देश की आधी आबादी ने लगाई संगम में पुण्य डुबकी

तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित इस महाकुम्भ में डुबकी लगाने वालों की संख्या देश की कुल जनसंख्या के 50% है। वहीं सनातन धर्मावलंबियों ने देश के 60 प्रतिशत से ज्यादा और दुनिया के करीब 55 प्रतिशत सनातनी श्रद्धालुओं ने पावन स्नान कर लिया है। 

Advertisement


सीएम योगी के उम्मीदों के पार पहुंचा श्रद्धालुओं का आंकड़ा

कुंभ की शुरूआत से पहले ही सीएम योगी ने उम्मीद जताई थी कि इस बार लगभग 45 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा सकते है। लेकिन महाकुंभ के समापन तक 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर सीएम योगी के अनुमान को भी पार कर दिया। बीती 11 फरवरी को ही 45 करोड़ श्रद्धालुओं का आंकड़ा पार हो गया, जबकि 22 फरवरी को यह संख्या 60 करोड़ से भी ऊपर पहुंच गई। महाशिवरात्रि पर 65 करोड़ की संख्या पारकर इसने नया कीर्तिमान बना दिया। 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें