Advertisement

Loading Ad...

Maha Kumbh: पुजारियों को 18 हजार देने का ऐलान करने वाले Kejriwal क्या महाकुंभ जाएंगे, सुनिये जवाब !

Prayagraj: दिल्ली चुनाव में पुजारियों के लिए 18 हजार रुपया महीना देने का वादा करने वाले अरविंद केजरीवाल भी क्या संगम में डुबकी लगाने जाएंगे… जब इस सवाल से केजरीवाल का सामना हुआ तो जरा सुनिये उन्होंने क्या जवाब दिया !

Loading Ad...
महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं।क्योंकि 144 साल बाद आए दुर्लभ संयोग में डुबकी लगाने का मौका कोई नहीं छोड़ना चाहता है। इसीलिये प्रयागराज की ओर जाने वालीं बसें और ट्रेन से लेकर हवाई जहाज तक खचाखच भरी हुई जा रही हैं। लेकिन विपक्षी नेताओं को पता नहीं इस महाकुंभ से क्या दिक्कत है कि सपाई मुखिया अखिलेश यादव को छोड़ कर अभी तक कोई भी बड़ा विपक्षी नेता महाकुंभ नहीं पहुंचा। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि दिल्ली चुनाव में पुजारियों के लिए 18 हजार रुपया महीना देने का वादा करने वाले अरविंद केजरीवाल भी क्या संगम में डुबकी लगाने जाएंगे। जब इस सवाल से केजरीवाल का सामना हुआ तो जरा सुनिये उन्होंने क्या जवाब दिया।

दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसा ऐलान किया जो एक महंत होने के बावजूद भगवाधारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सात साल की सत्ता में नहीं कर पाए। क्योंकि पहली बार अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि दिल्ली के पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपये सम्मान राशि दी जाएगी।

राजनीतिक रूप से आप भले ही अरविंद केजरीवाल के कितने बड़े विरोधी क्यों ना हों। लेकिन ये बात आपको स्वीकार करनी होगी कि आज तक बीजेपी शासित किसी भी राज्य में पुजारियों को 18 हजार रुपये महीना सम्मान राशि देने का ऐलान नहीं किया गया। यहां तक कि साल 2017 से सीएम योगी यूपी की सत्ता संभाल रहे हैं जो खुद गोरक्षनाथ मठ के महंत भी हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके राज में पुजारियों को कोई सम्मान राशि नहीं दी जा रही है।ये ऐलान भी किया तो अरविंद केजरीवाल ने। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि पुजारियों की चिंता करने वाले अरविंद केजरीवाल क्या सनातनियों के सबसे बड़े महापर्व महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज जाएंगे। ये सवाल जब पूर्व सीएम केजरीवाल से पूछा गया तो पता है। उन्होंने क्या कहा "वो झट से तैयार हो गये। और वादा भी कर दिया कि जल्द ही महाकुंभ में डुबकी लगाने जाएंगे"

पत्रकार सवाल पूछते। उससे पहले ही केजरीवाल ने तपाक से जवाब दे दिया। मेरी प्लानिंग चल रही है। और मैं भी महाकुंभ जाऊंगा डुबकी लगाने। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है। केजरीवाल 8 फरवरी के बाद ही महाकुंभ जा सकते हैं। क्योंकि दिल्ली में पांच फरवरी को वोटिंग है और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे।इसीलिये चुनावी व्यस्तता के बाद ही केजरीवाल महाकुंभ जा सकते हैं। वैसे आपको बता दें ये कोई पहली बार नहीं है। जब केजरीवाल ने गंगा में डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ जाने का ऐलान किया है। इससे पहले आपको याद होगा साल 2014 में जब वो वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।उस वक्त भी महादेव की नगरी में जाकर केजरीवाल ने गंगा में डुबकी लगाई थी। ऐसे में आपको क्या लगता है। क्या इस बार केजरीवाल महाकुंभ जाएंगे।
Loading Ad...
LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...