Advertisement
Loading Ad...
Maha Kumbh में बाइक से पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री, इस युवा नेता के साथ भरी सनातन की हुंकार
Bihar के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे Maha Kumbh पहुंचे. यहां उनका अलग अंदाज देखने को मिला.
Advertisement
Loading Ad...
महाकुंभ में अभी तक करोड़ों श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं।आस्था के इस उत्सव में शामिल होने के लिए हर दिन लाखों लोग पहुंच रहे हैं। संगम में स्नान कर आस्था का एहसास पाने देश ही नहीं विदेश से भी श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आम के साथ साथ खास लोगों पर भी सनातन का रंग चढ़ा हुआ है।इसी कड़ी में बिहार BJP के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी महाकुंभ पहुंचे। इस दौरान उनका अलग अंदाज सामने आया।
सफेद कुर्ता पजामा, लाल सदरी। और गले में सनातनी चुनरी। बाइक से महाकुंभ मेला क्षेत्र घूम रहे अश्विनी चौबे को देख हर कोई हैरान रह गया। अश्विनी चौबे ने महाकुंभ संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद वे साधु संतों के शिविर बाइक से पहुंचे। वे एक पुलिसकर्मी के साथ बाइक से पहुंचे थे।आगे आगे पूर्व केंद्रीय मंत्री की बाइक और पीछे पीछे समर्थकों की टोली चल रही थी। महाकुंभ में अश्विनी चौबे ने सबसे पहले स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी से मुलाकात की। राष्ट्रीय युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह ने अश्विनी चौबे और स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी की मुलाकात करवाई। अश्विनी चौबे ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी से आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी सनातन धर्म के लिए हैं समर्पित हैं। उन्होंने महाकुंभ में सरकार के इंतजामों की भी जमकर तारीफ की।
इस दौरान रोहित कुमार सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री को राष्ट्रीय युवा चेतना के शिविर में भी लेकर गए। शिविर का मुआयना करते हुए अश्विनी चौबे ने रोहित सिंह की तारीफ की।उन्होंने कहा, महाकुंभ में रोहित सिंह अद्भुत कार्यों के जरिए सेवा दे रहे हैं।
13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में साधु संतों का समागम लगातार जारी है। श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारे हैं। महाकुंभ के पहले दिन जो उत्साह श्रद्धालुओं में था वो लगातार बरकरार है। 26 फरवरी को महाकुंभ संपन्न हो जाएगा। उससे पहले हर कोई आस्था के इस उत्सव में शामिल होने को आतुर है।144 साल बाद बने महाकुंभ के अद्भुत संयोग में संगम का स्नान का मौका भला कौन छोड़ना चाहेगा।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...