Advertisement
महाकुंभ में धर्म संसद के बीच देवकीनंदन ठाकुर का रौद्र रूप !
महाकुंभ में धर्म संसद के बीच देवकीनंदन ठाकुर ने ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर प्रतिक्रिया दी है। देखिये क्या है पूरी ख़बर ?
Advertisement
सनातन की तरफ़ बढ़ना उतना भी मुश्किल नहीं जितना प्रचार किया जाता है, लेकिन हाँ, अगर किसी का कनेक्शन बॉलीवुड से रहा है, टॉपलैस शूट से रहा है, ड्रग तस्करी के आरोप लगे हैं, अंडरवर्ल्ड से जुड़े रहने की ख़बरें रही हैं, तो फिर ये मुश्किल ज़रूर हो जाता है। क्योंकि किसी को भी महामंडलेश्वर की उपाधि से नहीं नवाज़ा जा सकता, ऐसे में अगर ममता इस दिशा में आई हैं तो सवाल तो उठेंगे ही।
बहुत से लोग हैं जिन्हें ममता का ये अंदाज़ पसंद आ रहा है, लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जिनका साफ़ कहना है कि ममता कभी भी महामंडलेश्वर बन ही नहीं सकतीं। ये वो लोग हैं जो ये भी कह रहे हैं कि वो बनने लायक़ ही नहीं हैं। खैर, इसी बीच अब कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने ममता कुलकर्णी, जिनका नाम अब श्री यमाई ममता नंद गिरी हो गया है, उनपर तंज कसा है।
Advertisement
देवकीनंदन ठाकुर ने ममता के महामंडलेश्वर बनने को लेकर कहा – जब कोई अभिनेत्री संत बनती है, तो समाज उसकी प्रशंसा करता है। लेकिन जब संत कथा कहते हैं, तो लोग उस पर ध्यान नहीं देते। यह समाज की भक्ति और अध्यात्म के प्रति सोच को दर्शाता है।
Advertisement
देवकीनंदन ठाकुर ने अपने एक बयान से दो जगहों पर निशाना साधा है।
सनातन बोर्ड का गठन ज़रूरी
Advertisement
सिर्फ़ यही नहीं, देवकीनंदन ठाकुर ने तो सनातन बोर्ड के गठन को भी बेहद ज़रूरी बता दिया। उन्होंने कहा -सनातन धर्म और मंदिरों की सुरक्षा के लिए सनातन बोर्ड का गठन जरूरी है। धर्म का संचालन धर्माचार्यों के माध्यम से होना चाहिए, न कि उन व्यक्तियों द्वारा जो धर्म को सही से समझते ही नहीं हैं ।
यह भी पढ़ें
देवकीनंदन ठाकुर ने आगे कहा – अगर धर्म का सही मार्गदर्शन नहीं हुआ, तो समाज और देश दोनों को गंभीर नुकसान हो सकता है। भूखे को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य है।