×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अदा शर्मा ने शेयर की अपनी सीक्रेट डाइट, ऐसे बरकरार रखती हैं अपनी ग्लोइंग स्किन

अदा शर्मा गाजर से बनी एक खास रेसिपी लोगों के साथ शेयर करती दिख रही हैं. इसे वो अपने हाथों से बनाती दिखाई दे रही हैं. खास बात है कि यह व्यंजन उन्हें सोशल मीडिया पर रील्स देखते हुए मिला था. एक्ट्रेस ने वीडियो में अपनी चमकदार त्वचा का राज लोगों के साथ साझा किया.

अदा शर्मा ने शेयर की अपनी सीक्रेट डाइट, ऐसे बरकरार रखती हैं अपनी ग्लोइंग स्किन
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा को उनकी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के लिए भी लोग फॉलो करते हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो में अपनी चमकदार त्वचा का राज लोगों के साथ साझा किया. 

त्वचा को हेल्दी रखने के लिए क्या खाती हैं अदा?

दरअसल एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपनी त्वचा को हेल्दी रखने के लिए क्या खाती हैं. इस वीडियो क्लिप को अदा शर्मा ने शेयर करते हुए लिखा, "मेरा स्किनकेयर फॉर्मूला कौन ट्राई करेगा?"

अदा शर्मा ने शेयर किया सीक्रेट डाइट वीडियो 

इस वीडियो में वो गाजर से बनी एक खास रेसिपी लोगों के साथ शेयर करती दिख रही हैं. इसे वो अपने हाथों से बनाती दिखाई दे रही हैं. खास बात है कि यह व्यंजन उन्हें सोशल मीडिया पर रील्स देखते हुए मिला था. वीडियो में अदा शर्मा कहती हैं, "मैंने इंस्टाग्राम रील्स पर यह हेल्दी रेसिपी देखी. इसके लिए आपको ढेर सारी गाजर चाहिए. गाजर अच्छे से धोने के बाद उसे छील लें. फिर उसके एकदम पतले-पतले टुकड़े बना लें. इसमें थोड़ा समय लगता है, लेकिन अगर आपके पास इंस्टाग्राम स्क्रॉल करने के लिए 6 घंटे हैं, तो इसके लिए 10 मिनट काफी हैं.’’

Advertisement

अदा शर्मा ने बताई गाजर ने बनी हेल्दी रेसिपी

इसके बाद वो रेसिपी भी बताती हैं. अदा कहती हैं, "एक चम्मच शहद, सरसों का तेल, नमक और थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और एक नींबू. उसके ऊपर तिल डालें और इसे मिलाकर खाएं. इसे खाने के बाद आप मजबूत हो जाएंगे. आपकी त्वचा चमक उठेगी. सबके साथ शेयर करना न भूलें.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

Advertisement

केरल में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं

कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने गृह राज्य केरल में छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें पोस्ट की थीं. यहां पर वो ओणम का त्योहार मनाने गई थीं. इस यात्रा के दौरान वो अपनी सभी मौसियों के यहां एक-एक दिन ठहरी थीं. एक्ट्रेस ने उस दौरान रंगोली बनाना भी सीखा और बदले में उन्हें एआई की मदद से तस्वीरों में रंग भरना सिखाया.

अदा शर्मा का वर्क फ़्रंट 

वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आने वाले दिनों में दो हॉरर हिंदी फिल्मों में नजर आएंगी. इनमें से एक में अदा शर्मा एक 'सुपरहीरो' की भूमिका निभाएंगी. वहीं, दूसरी दक्षिण भारतीय फिल्म है. इसमें वो एक 'देवी' का किरदार निभाएंगी. इसके अलावा, वह अपने सुपरहिट सीरीज ‘रीता सान्याल’ के सीजन दो में भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी.

Advertisement

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के उद्देश्य से है. प्रत्येक व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और आवश्यकताएं अलग-अलग हो सकती हैं. इसलिए, इन टिप्स को फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें